फिल्म निर्माता गुनीत मोंगा को मिला फ्रांस का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान
नई दिल्ली। ‘‘द लंचबॉक्स’’ और ‘‘मसान’’ जैसी फिल्मों के लिए जानी जाने वाली निर्माता गुनीत मोंगा को फ्रांस का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान दिया गया है। Truly humbled and grateful for being conferred with the honour of the 'Chevalier dans I'Ordre des Arts et des Lettres' (Knight of the Order of Arts and Letters) …
नई दिल्ली। ‘‘द लंचबॉक्स’’ और ‘‘मसान’’ जैसी फिल्मों के लिए जानी जाने वाली निर्माता गुनीत मोंगा को फ्रांस का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान दिया गया है।
Truly humbled and grateful for being conferred with the honour of the 'Chevalier dans I'Ordre des Arts et des Lettres' (Knight of the Order of Arts and Letters) by H.E. Mr @JY_LeDrian.@IFInde
(1/4) pic.twitter.com/vZUh9OJEVo
— Guneet Monga (@guneetm) April 13, 2021
फ्रांस के विदेश मंत्री ज्यां यवेस ला द्रिआन ने मंगलवार को दिल्ली स्थित फ्रांसीसी दूतावास में मोंगा को ‘नाईट ऑफ द ऑर्डर ऑफ आर्ट्स एंड लेटर्स’ से सम्मानित किया। एक वक्तव्य में कहा गया कि मोंगा को फ्रांस के साथ मिलकर फिल्म निर्माण के जरिये विश्व सिनेमा में योगदान देने और महिला सशक्तिकरण के लिए अथक परिश्रम के वास्ते यह पुरस्कार दिया गया है।
I've been in awe of French Cinema even since I began my career as a filmmaker hence being honoured with this title is extremely special for me – it feels like my life and my work has come full circle today.
(2/4) pic.twitter.com/vfJ8GoRaiX
— Guneet Monga (@guneetm) April 13, 2021
अपनी फिल्म निर्माण कंपनी ‘सिख्या एंटरटेनमेंट’ के माध्यम से मोंगा ने कई फिल्मों का निर्माण किया है। मोंगा ने कहा कि वह फ्रांस की फिल्मों की बड़ी प्रशंसक हैं और इसलिए यह सम्मान मिलना उनके लिए एक विशेष क्षण है।
