रुद्रपुर: कर्ज को लेकर परेशान चल रहे 24 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। आर्थिक तंगी से जुझते हुए युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। युवक का शव घर में फांसी के फंदे में लटका हुआ मिला। जिससे उसके घर में कोहराम मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। …

रुद्रपुर, अमृत विचार। आर्थिक तंगी से जुझते हुए युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। युवक का शव घर में फांसी के फंदे में लटका हुआ मिला। जिससे उसके घर में कोहराम मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, जगतपुरा निवासी 24 वर्षीय विशाल सागर टेंपो चलाता था। मंगलवार रात वह खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया था। दूसरे दिन सुबह जब विशाल काफी देर तक नहीं उठा। तो उसके भाई ने उसका दरवाज खटखटाया। लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। तो उसके कमरे को दरवाजा तोड़ा। अंदर का नजार देखकर उसके होश उड़ गये।

उसका भाई विशाल का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ था। जिसके बाद उसने शोर मचाकर परिवार के अन्य लोगो को एकत्र किया। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक की मौत से उसके घर में कोहराम मच गया है। वही बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से युवक का टेंपो खराब हो गया था। जिसकी मरम्मत में लगभग 10 से 12 हजार रूपये का खर्चा आया था। जिसके कारण उस पर कर्जा हो गया था। इसी बात को लेकर वह पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहा था।

संबंधित समाचार