आज का राशिफल | 15 अप्रैल, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि आज विद्यार्थियों को शिक्षा में ध्यान देना चाहिए। ऑफिस का पेंडिग काम आपको परेशान कर सकता है। वाहन चलाते समय आपको सावधानी रखनी होगी। आवश्यक वस्तुओं को खरीदने का विचार बनाएंगे। नकारात्मक लोगों की संगत से आपको बचना चाहिए। वृष राशि आज कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता का अनुभव होगा। जॉब की …

मेष राशि

आज विद्यार्थियों को शिक्षा में ध्यान देना चाहिए। ऑफिस का पेंडिग काम आपको परेशान कर सकता है। वाहन चलाते समय आपको सावधानी रखनी होगी। आवश्यक वस्तुओं को खरीदने का विचार बनाएंगे। नकारात्मक लोगों की संगत से आपको बचना चाहिए।

वृष राशि

आज कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता का अनुभव होगा। जॉब की समस्या आज दूर होगी। उच्चाधिकारियों से ज्यादा बहस न करें। ज्यादा सोचने के कारण सिरदर्द की समस्या हो सकती है। बड़े बुजुर्गों से आपकी मत भिन्नता हो सकती है।

मिथुन राशि

आज परोपकार के कार्यों में धन खर्च होगा। आपके साथियों के बीच आपसी तनाव हो सकता है। जीवन साथी के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। किसी नए काम की प्लानिंग कर सकते हैं। अपेक्षित कार्य के समय से पूरे न होने से थोड़े उदास हो सकते हैं।

कर्क राशि

आज दवा व्यापारियों को बड़ा धन लाभ हो सकता है। ससुराल पक्ष से आपको सम्मान प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। कार्य शैली में सुधार लाने का प्रयास करेंगे। सन्तान के भविष्य की चिन्ता दूर होगी।

सिंह राशि

आज माता-पिता से आपको पूरा सहयोग प्राप्त हो सकता है। सामाजिक कार्यों में आप भाग लेंगे। शुभ मांगलिक कार्यक्रम में आप सम्मिलित हो सकते हैं। कानूनी मामलों को सुलझाने में सफल रहेंगे। अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें।

कन्या राशि

आज कारोबार में आपको थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। किसी मित्र और रिश्तेदार से आपको लाभ मिलने वाला है। लोग आपकी बातों को महत्व नहीं देंगे। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों को बॉस का डर रहेगा।

तुला राशि

आज मित्रों के साथ आप बड़े गंभीर विषयों पर चर्चा करेंगे। व्यर्थ के झगड़ों के कारण आपका व्यवहार खराब हो सकता है। तन्त्र-मन्त्र और साधनाओं में आप रुचि लेंगे। परिजनों और स्वयं के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि

आज अधीनस्थ कर्मचारियों से आपको लाभ प्राप्त होगा। आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। जीवन साथी आपका मनोबल बढ़ाएगा। राजनीति में असमंजस की स्थिति दूर होगी। व्यापारी अपने बचे हुए माल को बेचने को सेल में बेच सकते हैं।

धनु राशि

आज बच्चे पढ़ाई में काफी बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। तकनीकी क्षेत्र में अध्ययन कर रहे लोगों के लिये समय बहुत ही अच्छा है। प्रशासन से जुड़े लोगों बौद्धिक निर्णयों के लिये ख्याति प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार आयेगा।

मकर राशि

आज मन में आप प्रसन्नता महसूस करेंगे। अपने प्रेमी से कोई भी बात न छिपाएं। शोध कार्यों में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। महत्वपूर्ण व्यापारिक निर्णय आपको लेने पड़ेंगे। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा।

कुंभ राशि

आज सामाजिक स्थानों में मास्क का प्रयोग अवश्य करें। घर वालों के कारण आपको कुछ अनावश्यक खर्च करने पड़ सकते हैं। प्रिय जनों से अपने मन की बातें शेयर करेंगे। एक साथ कई सारे काम न करें।

मीन राशि

आज लोग आपकी झूठी-प्रशंसा भी करेंगे। पर्यटन से जुड़े कारोबार में घाटा हो सकता है। ज्यादा भावुक होने से बचें। अपनी कमजोरियां किसी से साझा न करें। शाम तक कोई गुमी चीज वापस मिल सकती है।