बरेली में भी कोरोना हुआ खतरनाक, 241 नए संक्रमित, 4 की मौत
बरेली, अमृत विचार। बेकाबू हो रहे कोरोना संक्रमण ने जान लेना शुरू कर दिया है। बुधवार को 241 नए संक्रमित निकले हैं जबकि चार संक्रमितों की मौत हो गई। इससे स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन में खलबली मच गई। बताया जा रहा है कि आक्सीजन का स्तर कम होने से संक्रमितों की मौत हुई है। 50 से …
बरेली, अमृत विचार। बेकाबू हो रहे कोरोना संक्रमण ने जान लेना शुरू कर दिया है। बुधवार को 241 नए संक्रमित निकले हैं जबकि चार संक्रमितों की मौत हो गई। इससे स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन में खलबली मच गई। बताया जा रहा है कि आक्सीजन का स्तर कम होने से संक्रमितों की मौत हुई है। 50 से कम आक्सीजन स्तर होना बताया जा रहा है। मंगलवार को भी दो संक्रमितों की मौत हुई थी।
संक्रमित होने के साथ मौतों की संख्या एकसाथ बढ़ने पर हर कोई घबरा गया है लेकिन आमजन की लापरवाही जारी है। मरने वाले सभी संक्रमित दिल्ली रोड स्थित एक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती थे। मरने वालों में महानगर निवासी राज कुमार सेठी 11 अप्रैल को, विशारतगंज निवासी मंजू देवी 13 अप्रैल को, मढ़ीनाथ निवासी राजीव पाठक 13 अप्रैल को और बिहारीपुर निवासी राजबहादुर बुधवार को संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए थे।
संक्रमितों के फेफड़े बुरी तरह प्रभावित हो गए थे। मेडिकल कालेज प्रशासन के अनुसार चारों मरीजों का आक्सीजन स्तर 50 से कम था। स्वास्थ्य अधिकारियों ने कोरोना से चार मौतें होने की पुष्टि की है। वहीं, बुधवार को 241 नए संक्रमित निकले हैं।
यहां भी बड़ी संख्या में निकले संक्रमित
स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार की देर रात संक्रमितों की सूची जारी की, जिसमें कई पॉश कालोनियों में बड़ी संख्या में संक्रमित निकले हैं। निर्मल रेंजिडेंसी, राजेंद्र नगर, शास्त्री नगर, एकता नगर, सिविल लाइंस आदि में संक्रमितों की संख्या लोगों को बेचैन कर रही है। कालीबाड़ी, मौला नगर, कानून गोयान, विक्रमादित्यपुरी, वीर सावरकर नगर, माधोबाड़ी, कर्मचारी नगर, बहेड़ी, देवचरा, केशवपुरम, गुजराल अपार्टमेंट, बिहारीपुर, फतेहगंज, प्रियदर्शनीनगर, पुराना शहर, जाटवपुरा, नार्थ सिटी, पीलीभीत, बारादरी, देव विहार, मोहल्ला महादेव, शिवाजी नगर, बल्लिया, मॉडल टाउन, ग्राम जलालपुर, गोल्डन ग्रीन पार्क, गांधीपुरम, पुलिस लाइन, इंद्रानगर, सुरेश शर्मा नगर, फईक इंक्लेव, संजय नगर, मूर्ति विहार, अग्रसेन नगर, खुर्रम गौटिया, कटरा चांद खां, कोहाड़ापीर, बिथरी चैनपुर, सिंधु नगर, मोहल्ला बकसरिया, साहुकारा, फरीदपुर, मठिया, मलूकपुर, पंचशील नगर, महेंद्र नगर, महेशपुरा, आजाद नगर, जगतपुर, छिपरीटोला, खैरुल्ला गली, तिलक कालोनी, भमौरा आदि में संक्रमित निकले हैं।
