काशीपुर: शराब, गुटखा, तंबाकू बेचकर सरकार हुई मलामाल, कमाए 2483 करोड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। धूम्रपान व मद्यपान जैसी बुरी आदतों से भले ही आम जनता को नुकसान हो रहा हो लेकिन सरकार की टैक्स कमाई में इससे भारी इजाफा हो रहा है। उत्तराखंड सरकार को शराब, बीड़ी और सिगरेट की बिक्री पर टैक्स के रूप में 2482 करोड़ 88 लाख की कमाई हुई है। काशीपुर निवासी …

काशीपुर, अमृत विचार। धूम्रपान व मद्यपान जैसी बुरी आदतों से भले ही आम जनता को नुकसान हो रहा हो लेकिन सरकार की टैक्स कमाई में इससे भारी इजाफा हो रहा है। उत्तराखंड सरकार को शराब, बीड़ी और सिगरेट की बिक्री पर टैक्स के रूप में 2482 करोड़ 88 लाख की कमाई हुई है।

काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन एडवोकेट ने आयुक्त कर कार्यालय वाणिज्य कर मुख्यालय से प्रदेश भर में शराब, बीड़ी, सिगरेट पर वसूले गए टैक्स राजस्व की धनराशियों की सूचना मांगी थी। इसके उत्तर में राज्य कर मुख्यालय की लोक सूचना अधिकारी/उपायुक्त नीलम ध्यानी ने वर्ष वार राजस्व का विवरण उपलब्ध कराया है। नदीम को उपलब्ध सूचना के अनुसार उत्तराखंड गठन के बाद वर्ष 2001-02 से 2020-21 (फरवरी 2021 तक) शराब पर विभाग ने 1908.54 करोड़ टैक्स वसूला है।

चौकाने वाली बात यह है कि वर्ष 2020-21 में कारोना काल के 11 महीनों में 2019-20 के 12 महीनों भी 16 करोड़ रुपये अधिक टैक्स वसूला गया है। इसके अतिरिक्त सिगरेट, सिगार, व तंबाकू उत्पादन पर वर्ष 2010-11 से जीएसटी लागू होने (जून 2017 तक) 574.34 करोड़ टैक्स वसूला गया है। इसी प्रकार बीड़ी पर 2010-11 से 2017-18 (जून 2017 तक) 58.51 करोड़ रुपये वैट/सैल्सटैक्स वसूला गया है। नदीम को उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार शराब के टैक्स राजस्व 2001-02 के कुल 15.9 करोड़ से 2020-21 में लगभग 15 गुणा होकर 235.26 करोड़ हो गया है। 2001-02 में शराब से टैक्स कमाई 15.9 करोड़ थी जो प्रति वर्ष क्रमशः 18.01, 21.08, 21.57 होते हुए पांच साल में 2006-07 में दुगनी 31.79 करोड़ हो गई। 2007-08 से प्रति वर्ष क्रमशः 37.62, 50.58, 56,82, 83.98 होते हुए दस साल 2011-12 में पांच गुनी से अधिक 92.12 करोड़ हो गई। 2012-13 से प्रति वर्ष 108.09, 89.77, 100.55, 145.17 होते हुए 2016-17 में नौ गुनी से अधिक 146.76 करोड़ हो गई। 2017-18 से प्रतिवर्ष 185.72, 219.76, 219.5 होते हुये 2020-21 (फरवरी तक) में लगभग 15 गुणा 235.26 करोड़ रूपये हो गयी है।

सिगरेट पर टैक्स वसूली के आंकड़ों के अनुसार सिगरेट, सिगार से भी राज्य सरकार की कमाई में वृद्धि हुई है। वर्ष 2010-11 में जहां 28.75 करोड़ रुपये की कमाई हुई वह 2016-17 में लगभग सात गुणा होकर 163.27 करोड़ रुपये हो गई। 2017-18 में जून तक 41.47 करोड़ रुपये के टैक्स/वैट की वसूली हुई। बीड़ी पर टैक्स वसूली के आंकड़ों के अनुसार बीड़ी पर 2010-11 में जहां केवल 6.27 करोड़ रुपये की टैक्स वसूली हुई वह 2016-17 में 170 प्रतिशत होकर 10.68 करोड़ रुपये हो गई।

संबंधित समाचार