हल्द्वानी: स्वास्थ्य विभाग ने चलाया मॅाल में मॉस सेंपलिंग का अभियान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना महामारी से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा भीड़ भाड़ वाली जगहों पर मॉस सेंपलिंग अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत के नेतृत्व में शहर के दो निजी मॉल में अभियान के तहत 300 से ज्यादा लोगों की सेंपलिंग की गई। सुबह लगभग 11 बजे सबसे …

हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना महामारी से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा भीड़ भाड़ वाली जगहों पर मॉस सेंपलिंग अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत के नेतृत्व में शहर के दो निजी मॉल में अभियान के तहत 300 से ज्यादा लोगों की सेंपलिंग की गई।

सुबह लगभग 11 बजे सबसे पहले विभाग सेंपलिंग टीम दुर्गा सिटी सेंटर स्थित बिग बाजार मॉल में पहुंची। शासन द्वारा जारी गाइडलाइन के मुताबिक मॉल में खरीददारी के लिए पहुंचे लोगों की सेंपलिंग की गई। यहां सौं से ज्यादा लोगों की जांच की गई। इसके बाद कमलुआ गांजा रोड स्थित रिलायंस मॉल और पंकज मॉल में दो सौ से ज्यादा लोगों की सैंपलिंग की गई।

एसीएमओ डॉ. पंत ने बताया की शासन के निर्देश पर भीड़ भाड़ वाली जगहों पर मॅास सैंपलिंग की जा रही है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा शहर के अन्य सभी भीड़ भाड़ वाले जगहों पर जांच टीमें पहुंच कर सैंपलिंग करेंगी।

संबंधित समाचार