बीसीसीआई ने जारी की सालाना कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट, 7 करोड़ के ग्रेड में ये तीन खिलाड़ी
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने खिलाड़ियों की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी कर दी है। ये लिस्ट अक्टूबर 2020 से सितंबर 2021 तक के लिए जारी की गई। बीसीसीआई की इस लिस्ट में कुल 28 क्रिकेटरों को चार कैटेगरी में केंद्रीय अनुबंध प्रदान किए गए हैं। इसमें ग्रेड A+, ग्रेड A, ग्रेड B …
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने खिलाड़ियों की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी कर दी है। ये लिस्ट अक्टूबर 2020 से सितंबर 2021 तक के लिए जारी की गई। बीसीसीआई की इस लिस्ट में कुल 28 क्रिकेटरों को चार कैटेगरी में केंद्रीय अनुबंध प्रदान किए गए हैं। इसमें ग्रेड A+, ग्रेड A, ग्रेड B और ग्रेड C हैं। चारों ग्रेड की राशि में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
ग्रेड A+ में तीन खिलाड़ी हैं। टीम के कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को इसमें शामिल किया गया। इन्हें सालाना 7 करोड़ रुपये मिलेंगे। पहले भी ये तीनों खिलाड़ी इसी ग्रेड में थे।
ये है बीसीसीआई द्वारा जारी ग्रेड सूची और वार्षिक अनुबंध में मिलने वाली फीस।
ग्रेड A+ : 7 करोड़ रुपये
ग्रेड A : 5 करोड़ रुपये
ग्रेड B : 3 करोड़ रुपये
ग्रेड C : 1 करोड़ रुपये
ALERT?: BCCI announces annual player retainership 2020-21 – #TeamIndia (Senior Men) for the period from October 2020 to September 2021.
Payment structure:
Grade A+ : INR 7 Cr
Grade A : INR 5 Cr
Grade B : INR 3 Cr
Grade C : INR 1 Crhttps://t.co/WgtmO7pIOv pic.twitter.com/ycnPcXPYJu— BCCI (@BCCI) April 15, 2021
किस ग्रेड में कौन
ग्रेड-ए प्लस: विराट कोहली, रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह
ग्रेड-ए: रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, शिखर धवन, लोकेश राहुल, मोहम्मद शमी, ईशांत शर्मा, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या
ग्रेड-बी: ऋद्धिमान साहा, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, शार्दुल ठाकुर और मयंक अग्रवाल
ग्रेड-सी: कुलदीप यादव, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, शुभमन गिल, हनुमा विहारी, अक्षर पटेल, श्रेयस अय्यर, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल और मोहम्मद सिराज
ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को फायदा
बीसीसीआई की नई लिस्ट में स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज और युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को फायदा मिला है। पंड्या को प्रमोट करके ग्रेड ए में कर दिया गया है, जिसमें पांच करोड़ रुपये मिलते हैं। वह इससे पहले ग्रेड बी में थे, जिसमें 3 करोड़ मिलते हैं। शुभमन गिल और मोहम्मद सिराज को उनका पहला केंद्रीय अनुबंध मिला है, जो ग्रेड सी है और इसकी राशि एक करोड़ रुपये की है। वहीं, शार्दुल को प्रमोट करके ग्रेड बी में कर दिया गया है, जिसमें 3 करोड़ रुपये मिलते हैं।
