करीना ने दिखाई अपने न्यूबॉर्न बेबी की झलक, भाई के चेहरे से हट नहीं रहीं तैमूर की नजरें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। करीना कपूर खान ने शुक्रवार को अपने न्यूबॉर्न बेबी की तस्वीर साझा की, लेकिन उन्होंने बेबीफेस इमोजी से बेटे का चेहरा ढक रखा है। तस्वीर में करीना के पति और अभिनेता सैफ अली खान और तैमूर न्यूबॉर्न बेबी के साथ खेलते नजर आ रहे हैं। करीना ने इंस्टाग्राम इमेज के साथ कैप्शन लिखा, “मेरा …

मुंबई। करीना कपूर खान ने शुक्रवार को अपने न्यूबॉर्न बेबी की तस्वीर साझा की, लेकिन उन्होंने बेबीफेस इमोजी से बेटे का चेहरा ढक रखा है। तस्वीर में करीना के पति और अभिनेता सैफ अली खान और तैमूर न्यूबॉर्न बेबी के साथ खेलते नजर आ रहे हैं। करीना ने इंस्टाग्राम इमेज के साथ कैप्शन लिखा, “मेरा वीकेंड इसी तरह का दिखता है.. आप लोग अपने बारे में बताएं?”

इस फोटो में करीना का दूसरा बेटा ब्लू रॉम्पर में नजर आ रहा है। बेटे की मुट्ठियां बंद हैं और वह पापा सैफ के हाथों को टच करता दिख रहा है। बच्चे के चेहरे पर एक बेबी इमोजी को पेस्ट किया गया है। फैन्स करीना के इस पोस्ट पर प्यार भरे कॉमेंट्स करते दिख रहे हैं।

करीना कपूर ने इससे पहले भी अपने छोटे बेटे के एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह उनके कंधे पर सोता हुआ नजर आ रहा था। उस तस्वीर में करीना के बेटे का चेहरा नजर नहीं आया था और इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है।

बता दें कि करीना ने पिछले साल अगस्त में लॉकडाउन के दौरान अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। हाल ही में फरवरी में उन्होंने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। करीना कपूर डिलीवरी के बाद अब काम पर भी लग गई हैं।

संबंधित समाचार