आज का राशिफल | 17 अप्रैल, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि आज घर में भाई या बहन के विवाह को लेकर चिन्ता दूर होगी। ऑनलाइन आपको कोई जॉब का प्रपोज़ल मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बहुत ही अच्छा रहेगा। आप सस्ते दाम पर मंहगी वस्तु खरीद सकते हैं। वृष राशि आज परिवार के माहौल को लेकर थोड़े अशान्त रहेंगे। धन को …

मेष राशि

आज घर में भाई या बहन के विवाह को लेकर चिन्ता दूर होगी। ऑनलाइन आपको कोई जॉब का प्रपोज़ल मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बहुत ही अच्छा रहेगा। आप सस्ते दाम पर मंहगी वस्तु खरीद सकते हैं।

वृष राशि

आज परिवार के माहौल को लेकर थोड़े अशान्त रहेंगे। धन को लेकर परेशानी दूर होगी। बच्चों के व्यवहार से मन में गर्व की अनुभूति होगी। आपकी योग्यता और कार्यशैली की प्रशंसा आपके विरोधी जन भी करेंगे। किसी भी काम को हल्के में न लें।

मिथुन राशि

आज स्वयं को ऊर्जा से महसूस करेंगे। प्रेमी जन के प्रति काफी आकर्षित रहेंगे। पिछले कुछ समय से यदि स्वास्थ्य समस्या थी तो आज दूर हो सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों का रुका हुआ धन प्राप्त होगा।

कर्क राशि

आज अपने अनुभवों का सही लाभ नहीं उठा पा रहे हैं वातावरण में हो रहे बदलाव को लेकर चिन्तित रहेंगे। अपने व्यवहार में ज्यादा परिवर्तन न करें। संवेदनशीलता के कारण आपका मूड स्विंग होता रहेगा।

सिंह राशि

आज प्रशासनिक अधिकारियों को किसी विशेष बड़े कार्य में सफलता मिल सकती है। दैनिक दिनचर्या बहुत ही अच्छी रहेगी। घर के रखरखाव में आप विशेष रुचि लेंगे। मित्र आपका सहयोग करेंगे।

कन्या राशि

आज जॉब में आपको अधिकार और प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं। साझेदारी में किये गये कार्यों से आपको लाभ मिलेगा। कर्जों को चुकाने का बेहतरीन समय है। अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से निभायेंगे। अधिकारियों से आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे।

तुला राशि

आज रचनात्मक कार्यों को समय पर पूर्ण कर लेंगे। जॉब में स्थानान्तरण होने की सम्भावना है। आपका समय बच्चों के साथ बीतेगा। राजनीतिक लोगों से आपके संबंध मधुर रहेंगे। छात्रों को मेहनत का परिणाम मिलेगा।

वृश्चिक राशि

नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी न होने दें। क्योंकि इसका सीधा प्रभाव आपके आत्मविश्वास पर पड़ेगा। किसी को भी धन उधारने से बचें। किसी मित्र के व्यवहार से आपको ठेस लग सकती है। बातचीत के माध्यम से मामलों को सुलझाने का प्रयास करें।

धनु राशि

आज शेयर मार्केट से आपको धन लाभ हो सकता है। छात्रों को काफी अधिक मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन इसके बाद सफलता निश्चित है। शत्रुओं पर आप भारी पड़ेंगे। गठिया के रोगियों को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए।

मकर राशि

आज शिक्षा और प्रतियोगिता में आपको विजय मिल सकती है। प्रेम विवाह के काफी अच्छे योग बन रहे हैं। स्वयं को शान्त रखने का प्रयास करें। रात में परिजनों के साथ स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठाएंगे।

कुंभ राशि

आज आपका स्वास्थ्य खराब होने की सम्भावना है। मीडिया से जुड़े लोगों के लिये समय बहुत ही अच्छा है। घर के माहौल को खुशनुमा बनाये रखें। सम्पत्ति सम्बन्धी मामलों को टालना बेहतर होगा।

मीन राशि

आज गृहकार्यों में आप हांथ बटाएंगे। कलात्मक गतिविधियों से आप जुड़े रहेंगे। आपको धन कमाने के नये स्तोत्र मिल सकते हैं। भाई-बहन आपको काफी लाभ पहुंचाएंगे।