मलाइका अरोड़ा ने कुंभ मेले में उमड़ी भीड़ को देख जताई नाराजगी, कहा-‘महामारी के दौर में ये तस्वीर शॉकिंग है’
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने इन दिनों हरिद्वार (उत्तराखंड) में चल रहे कुंभ मेले में उमड़ी भीड़ पर नाराजगी जताई है। मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर कुंभ मेले की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘ये महामारी का दौर है लेकिन ये शॉकिंग है।’ इस तस्वीर में लाखों लोगों की भीड़ दिखाई दे …
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने इन दिनों हरिद्वार (उत्तराखंड) में चल रहे कुंभ मेले में उमड़ी भीड़ पर नाराजगी जताई है। मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर कुंभ मेले की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘ये महामारी का दौर है लेकिन ये शॉकिंग है।’ इस तस्वीर में लाखों लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है। इसके बाद अभिनेत्री ने लिखा, ‘जब हम भीतर रहते हैं तब हम सुरक्षित हैं! कृपया अपने आपस के लोगों का सोचिए। हम इतने भी सशक्त नहीं हैं।’

मलाइका की तरह टीवी एक्टर करण वाही ने कुंभ में हुए शाही स्नान की तस्वीर शेयर करते हुए कहा था कि 5 दिन में कुंभ में 1700 लोग पॉजिटिव मिले हैं। करण को इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिली है।
आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने भी महामारी के दौर में कुंभ मेले के आयोजन पर आपत्ति जताई। उन्होंने लिखा, ‘कुंभ में 5 दिन में 14 लाख लोगों ने हिस्सा लिया और 1300 से ज्यादा लोग कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं।’

बॉलीवुड प्लबैक सिंगर शान ने भी सोशल मीडिया पर लिखा, ‘कुंभ मेले में 1700 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, आखिर भगवान भी हमें अब क्यों बचाएंगे? जब हम अपने आपको और अपने परिवार को नहीं बचाना चाहते। प्लीज प्लीज घर में रहिए सेफ रहिए।’
Why would God save us.. ??? if we are just not interested in saving ourselves and our families.. Please Please #StayHomeStaySafe ?? pic.twitter.com/0qmqd8No8U
— Shaan (@singer_shaan) April 16, 2021
बता दे कि देश में कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच कुंभ मेला जारी रखने पर सवाल भी उठ रहे हैं। देश में शुक्रवार को को कोरोना के 2.34 लाख नए मामले सामने आए। यह महामारी शुरू होने से अब तक एक दिन का सबसे बड़ा आंकड़ा है। उधर कुंभ में लाखों लोगों की भीड़ जुटी हुई है। बुधवार के शाही स्नान में 14 लाख लोग शामिल हुए थे।
