बरेली: मास्क नहीं पहना तो रेलवे वसूलेगा पांच गुना जुर्माना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए रेलवे ने यात्रियों के लिए नियमों को और कड़ा कर दिया है। अब ट्रेन से सफर करने वाला जो भी यात्री मास्क नहीं लगाएगा, रेलवे उससे पहले की तुलना में पांच गुना अधिक जुर्माना वसूलेगा। यह सब इसलिए किया गया ताकि लोग मास्क लगाकर ही प्लेटफार्म पर …

बरेली,अमृत विचार। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए रेलवे ने यात्रियों के लिए नियमों को और कड़ा कर दिया है। अब ट्रेन से सफर करने वाला जो भी यात्री मास्क नहीं लगाएगा, रेलवे उससे पहले की तुलना में पांच गुना अधिक जुर्माना वसूलेगा। यह सब इसलिए किया गया ताकि लोग मास्क लगाकर ही प्लेटफार्म पर आएं और ट्रेन में भी मास्क लगाकर ही यात्रा करें।

हर दिन कोरोना संक्रमण के मामलों में इजाफा हो रहा है, जिसकी वजह से शासन से लेकर प्रशासन तक सभी खौफ में हैं। नौबत दोबारा लाकडाउन की न आए, इसलिए पहले से ही लोगों को सतर्क किया जा रहा है। इसके बाद भी लोग मानने को तैयार नहीं है।

इसी के चलते शनिवार को रेलवे बोर्ड ने जंक्शन पर आने वाले यात्रियों के लिए नियमों को और अधिक कड़ा करा दिया। बोर्ड ने आदेश जारी किया है कि रेलवे परिसर या ट्रेन में यदि कोई व्यक्ति बिना मास्क के मिलता है तो तत्काल उसका कम से कम 500 रुपये का चालान काटा जाए। साथ ही मास्क लगाने के लिए चेतावनी दी जाए।

बता दें कि अब से पहले तक रेलवे परिसर में बिना मास्क के घूमने वालों पर केवल 100 रुपये का जुर्माना लगता था, जिसे पांच गुना बढ़ाकर अब 500 रुपये कर दिया गया है। यदि इसके बाद भी स्थिति नहीं सुधारी तो इस जुर्माने को दस गुना तक किया जा सकता है और तक एक यात्री से 1000 तक का भी जुर्माना वसूला जा सकता है।

संबंधित समाचार