आज का राशिफल | 18 अप्रैल, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि आज दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। काम को लेकर सावधानी रखें। आपको अच्छी नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं। टूर एंड ट्रैवल्स से जुड़े लोगों के लिये दिन अपेक्षाकृत शुभ रहेगा। सोशल मीडिया में काफी सक्रियता निभायेंगे। वृष राशि आज अपनी योजनाओं को ठीक तरह से अमल में ला पायेंगे। शारीरिक …

मेष राशि

आज दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। काम को लेकर सावधानी रखें। आपको अच्छी नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं। टूर एंड ट्रैवल्स से जुड़े लोगों के लिये दिन अपेक्षाकृत शुभ रहेगा। सोशल मीडिया में काफी सक्रियता निभायेंगे।

वृष राशि

आज अपनी योजनाओं को ठीक तरह से अमल में ला पायेंगे। शारीरिक थकान के कारण थोड़ा गुस्सा हो सकते हैं। आपको व्यायाम अवश्य करना चाहिये इससे आपमें ऊर्जा बनी रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा।

मिथुन राशि

आज आपको हर स्थिति में सबके साथ सामंजस्य बनाकर रखना होगा। आपकी मुलाक़ात पुराने मित्रों से होगी। जीवनसाथी से आपको काफी मदद मिलेगी। करियर में बदलाव करना चाहते हैं तो थोड़ा धैर्य रखें।

कर्क राशि

आज वैवाहिक अड़चनें दूर करने के लिये आपको थोड़ा समय देना होगा। बड़ों की राय लेने से आपको सफलता मिलेगी। नये सम्बन्धों में ज्यादा भरोसा न करें। सन्तान को लेकर कुछ निर्णय ले सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।

सिंह राशि

आज गायन और अभिनय से जुड़े लोगों को उत्तम अवसर मिल सकते हैं। करियर को लेकर बेहतरीन अवसरों का इन्तजार खत्म होगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये बेहतरीन समय है। अपने कार्यों को लेकर सन्तुष्ट रहेंगे। आपसी रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।

कन्या राशि

आकस्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। बुजुर्गों के प्रति मन में श्रद्धा भाव रखें। आत्मविश्वास में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। रिश्तों में आ रही दूरी को दूर करने का प्रयास करें। करियर में बदलाव कर सकते हैं। जीवन में स्थिरता आयेगी।

तुला राशि

अपनी इच्छाशक्ति से कठिनाइयों को दूर कर लेंगे। आज आप उपन्यास और गूढ साहित्यों में रुचि ले सकते हैं। घर में कोई रिश्तेदार आ रहे हैं तो उनसे सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करने को अवश्य कहें।

वृश्चिक राशि

आज घर में बैठकर किसी रोचक वेबसीरीज का आनन्द उठायेंगे। जीवन में अनुशासन लाने का प्रयास करें। स्थान परिवर्तन की योजना को लेकर जल्दबाज़ी न करें। मौजमस्ती और मनोरंजन को काफी समय देंगे। परिवार में सुख-शान्ति का माहौल रहेगा।

धनु राशि

आज व्यापार में धन लाभ हो सकता है। घर में बैठकर किसी रोचक वेबसीरीज का आनन्द उठायेंगे। जीवन में अनुशासन लाने का प्रयास करें। स्थान परिवर्तन की योजना को लेकर जल्दबाज़ी न करें। मौजमस्ती और मनोरञ्जन को काफी समय देंगे।

मकर राशि

आज इंजीनियरिंग विद्यार्थियों के लिये समय बहुत ही अच्छा है। अपने प्रेमी को कुछ गिफ्ट कर सकते हैं। आपकी मुलाक़ात किसी बड़े धनवान व्यक्ति से हो सकती है। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण होने के योग बन रहे हैं।

कुंभ राशि

आज रोजगार में कुछ बदलाव कर सकते हैं। छाती में कफ जम सकता है। महिलाओं को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिये। दूसरों की मदद करने में संकोच न करें। अपने व्यापार को लेकर त्वरित निर्णयों से आपको लाभ मिलेगा।

मीन राशि

आज आयुर्वेदिक उत्पादों पर आप काफी भरोसा करेंगे। इसका नित्य सेवन अवश्य करते रहें। अपनी गुप्त बातों को किसी से शेयर न करें। अपनी भावनाओं पर नियन्त्रण रखें। रियल स्टेट से जुड़े प्रोजेक्ट्स काफी तेजी से आगे बढ़ेंगे।