खटीमा: देर रात लगी आग से गेहूँ के खेत जलकर राख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। ग्रामसभा नौसर में शनिवार देर रात्रि लगी आग में दो भाइयों की तीन एकड़ गेहूं जलाकर राख हो गया। इधर भुजिया नम्बर तीन में लकड़ी के टाल सहित अलाविरदी और श्रीपुर बिछुआ में नलई में लगी आग पर फायर ब्रिगेड ने ल काबू पाया।  बीती रात्रि 11 बजे आग लगने से मुन्ना …

खटीमा, अमृत विचार। ग्रामसभा नौसर में शनिवार देर रात्रि लगी आग में दो भाइयों की तीन एकड़ गेहूं जलाकर राख हो गया। इधर भुजिया नम्बर तीन में लकड़ी के टाल सहित अलाविरदी और श्रीपुर बिछुआ में नलई में लगी आग पर फायर ब्रिगेड ने ल काबू पाया।

 बीती रात्रि 11 बजे आग लगने से मुन्ना लाल प्रजापति और मोहन लाल दोनों भाइयों की तीन एकड़ गेहूं जलकर खाक हो गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का अथक प्रयास किया लेकिन तेज हवा के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्राम प्रधान महेंद्र पाल निषाद ने खटीमा फायर बिग्रेड को सूचना दी।
घटनास्थल पर पहुंचकर फायर कर्मियों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। टीम में राजेंद्र कुमार सिंह, त्रिभुवन सिंह, सतेंद्र यादव, प्रदीप कुमार, मकबूल, चौकी प्रभारी जगत सिंह शाही, भरत सिंह बिष्ट, दिनेश पपोला आदि थे।

संबंधित समाचार