केएल राहुल के बर्थडे पर अथिया शेट्टी ने शेयर की तस्वीर, दिखी खास बॉन्डिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। टीम इंडिया के क्रिकेटर केएल राहुल आज अपना 29वां जन्मदिन मना रहे हैं। फैंस उनकी तस्वीरें शेयर कर जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। वहीं, उनकी गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी ने भी इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर बर्थडे विश किया है। अथिया ने अपनी और राहुल की दो तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “तुम्हारे …

नई दिल्ली। टीम इंडिया के क्रिकेटर केएल राहुल आज अपना 29वां जन्मदिन मना रहे हैं। फैंस उनकी तस्वीरें शेयर कर जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। वहीं, उनकी गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी ने भी इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर बर्थडे विश किया है।

अथिया ने अपनी और राहुल की दो तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “तुम्हारे लिए शुक्रगुजार हूं, हैप्पी बर्थडे’।” एक्ट्रेस ने कैप्शन के साथ केक इमोटिकॉन और एक हार्ट इमोजी भी शेयर की है। अथिया शेट्टी के इस तस्वीर पर पिता सुनील शेठ्ठी ने भी कमेंट करते हुए ‘सही मायने में..’ लिखा है।

इस समय केएल राहुल आईपीएल खेल रहे हैं। आईपीएल में राहुल पंजाब किंग्स की कप्तानी संभाले हुए हैं। अबतक पंजाब किंग्स ने दो मैच खेले हैं जिसमें एक में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा है। पंजाब किंग्स को पिछले मैच में सीएसके से बुरी हार का सामना करना पड़ा था। पंजाब किंग्स के पहले मैच में केएल राहुल ने जहां 91 रनों की पारी खेली थी तो वहीं दूसरे मैच में राहुल को जडेजा ने अपनी बेहतरीन थ्रो से रन आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया था।

संबंधित समाचार