मुरादाबाद : फर्म में काम करते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
मुरादाबाद,अमृत विचार। फर्म में काम करते वक्त करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। अन्य कर्मियों ने जब उसे छटपटाते देखा तो होश उड़ गए। आनन-फानन में कर्मियों ने इसकी जानकारी फर्म स्वामी के साथ ही परिजनों को दी। रोते-बिलखते परिजन भी मौके पर आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने …
मुरादाबाद,अमृत विचार। फर्म में काम करते वक्त करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। अन्य कर्मियों ने जब उसे छटपटाते देखा तो होश उड़ गए। आनन-फानन में कर्मियों ने इसकी जानकारी फर्म स्वामी के साथ ही परिजनों को दी। रोते-बिलखते परिजन भी मौके पर आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं आपसी समझौता होने के बाद मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
हादसा कटघर थाना क्षेत्र में स्थित दुर्गा इंटर प्राइजेज फर्म में हुआ। बिलारी थाना क्षेत्र के ग्राम नसीरपुर धन्ना निवासी बेगराज सिंह किसानी करते हैं। उनके परिवार में पत्नी सुखिया के अलावा दो बेटे जीवन सिंह और सोनेश सिंह उर्फ सोनू तथा दो बेटियां हैं। छोटा बेटा सोनेश(23) करीब दो साल से दुर्गा इंटर प्राइजेज फर्म में काम कर रहा है। रोजाना सोनेश अपने गांव में रहने वाले बबलू के साथ फर्म आता था।
बताते हैं कि शनिवार को ड्यूटी खत्म करने के बाद जब दोनों घर जाने की तैयारी करने लगे तो फर्म स्वामी ने काम अधिक होने का हवाला देकर रुकने को कहा। जिस पर दोनों राजी हो गए। बताते हैं कि देर रात सोनेश नीचे व बबलू फर्म के ऊपरी हिस्से में काम कर रहा था। नीचे वाले हिस्से में बिजली के खुले तार फैले हुए थे।
काम करते वक्त सोनेश का पैर तारों से छू गया और वह करंट की चपेट में आ गया। तेज करंट लगने से वह छटपटाने लगा। अन्य कर्मियों ने जब नजारा देखा तो होश उड़ गए। किसी तरह तार से सोनेश को अलग करने के बाद उन्होंने फर्म स्वामी व उसके परिजनों को सूचना दी। हालांकि अस्पताल ले जाने से पहले ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर रोते-बिलखते परिजन भी मौके पर आ गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों का कहना है कि फर्म स्वामी और उनके बीच समझौता हो गया जिसके चलते उन्होंने कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की।
