हल्द्वानी: एंबुलेंस चालकों का पांच महीनों से नहीं हुआ भुगतान
हल्द्वानी, अमृत विचार। पिछले वर्ष शुरु हुए कोरोना महामारी के दौरान सैकड़ों मरीजों को अस्पतालों में लाने व ले जाने में अहम भूमिका निभाने वाले ऐबुलेंस चालकों को अभी तक भुगतान नही किया गया है। फलस्वरुप चालकों को एंबुलेंस के रखरखाव व किस्त जमा करने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहै। इस बार …
हल्द्वानी, अमृत विचार। पिछले वर्ष शुरु हुए कोरोना महामारी के दौरान सैकड़ों मरीजों को अस्पतालों में लाने व ले जाने में अहम भूमिका निभाने वाले ऐबुलेंस चालकों को अभी तक भुगतान नही किया गया है। फलस्वरुप चालकों को एंबुलेंस के रखरखाव व किस्त जमा करने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहै। इस बार अस्पतालों की मांग पर विभाग द्वारा दोबारा बुलाएं जाने पर चालकों ने अधिकारियों से वार्ता कर अपनी मांगों से अवगत कराया है।
नैनीताल एंबुलेंस सोसाइटी के जिलाध्यक्ष अरसद खान ने बताया कि पूर्व में कोरोना काल के दौरान मरीजों की सेवा के लिए विभाग के कहने पर एंबुलेंस को संचालित किया जाता था। अधिकारियों के वादे के मुताबिक दो हजार रुपए प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान करने के लिए कहा गया। शर्त यह भी रखी गई थी की एंबुलेंस वाहनों में मरीजों को लोने ले जाने के बाद एक दिन के लिए वाहनों को सैनेटाइज किया जाएगा। बताया कि वादे के मुताबिक चालकों को तय धनराशि नही दिया गया, बल्कि दो हजाए की बजाए एक हजार के हिसाब से भुगतान किया जा रहा है।
पांच माह से भुगतान नही होने से रोजगार छिनने का डर
चालकों को विभाग द्वार पांच माह से पिछले कोराना काल में की गई सेवाओं का भुगतान अभी तक नही किया गया है। ऐसे में इनके सामने भरण पोषण के अलावा फाइनेंस पर खरीदें गए वाहन का किस्त जमा करने की चुनौती भी आ रही है। भुगतान में देरी के कारण वाहनों का मेंटेनेंस भी नही करा पा रहे हैं।
विभाग द्वारा बिल तैयार कर जिलाधिकारी कार्यालय में भेज दिया जाता है। वहां से धनराशि स्वीकृत होने के बाद चालकों को जल्द से जल्द चेक द्वारा भुगतान कर दिया जाएगा। राजीव मेहरा, आरटीओ, हल्द्वानी
