हल्द्वानी: कूड़े के ढेर में लगी आग, चार कार जलकर खाक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। गौजाजाली में एक खाली प्लॉट पर खड़े वाहन आग की चपेट में आ गए। अग्निकांड में चार कारें पूरी तरह खाक हो गईं। एक छोटा हाथी 50 फीसद जल गया जबकि तीन अन्य वाहन आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना पर पहुंची बनभूलपुरा पुलिस ने मौका मुआयना कर क्षति का जायजा …

हल्द्वानी, अमृत विचार। गौजाजाली में एक खाली प्लॉट पर खड़े वाहन आग की चपेट में आ गए। अग्निकांड में चार कारें पूरी तरह खाक हो गईं। एक छोटा हाथी 50 फीसद जल गया जबकि तीन अन्य वाहन आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना पर पहुंची बनभूलपुरा पुलिस ने मौका मुआयना कर क्षति का जायजा लिया।

रविवार तकरीबन 11 बजे आयशा मस्जिद के पास खाली प्लॉट में खड़े वाहन धूं-धूं कर जल उठे। देखते ही देखते आग विकराल हो गई और आसपास खड़े आठ वाहन इसकी चपेट में आ गए। अग्निकांड से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने एक निर्माणाधीन मकान में आए पानी के टैंकर से आग बुझाने की कोशिश की और 11: 28 मिनट पर अग्निशमन को सूचना दी। अग्निशमन का एक दस्ता मौके पर पहुंचा और आग पर पूरी तरह काबू पाया।

सूचना पर बनभूलपुरा पुलिस भी मौके पर पहुंची और क्षति का जायजा लिया। एसओ युनूस खान ने बताया कि दुर्घटना में चार कारें पूरी तरह खाक हो गई। जबकि छोटा हाथी का आधा हिस्सा जल गया। तीन अन्य कारें भी आंशिक रूप से जल गई। आशंका जताई जा रही है कि पास ही कूड़े के ढेर में लगी आग ने वाहनों को चपेट में ले लिया। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया है। दुर्घटना के संबंध में तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार