आज का राशिफल | 19 अप्रैल, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि व्यवसाय में उत्तरोत्तर उन्नति के योग बन रहे हैं। दाम्पत्य संबंधों में काफी प्रगाढ़ता रहेगी। जीवन साथी की सलाह से आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा। सन्तान की शिक्षा में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। आनन्द के साथ समय व्यतीत होगा। वृष राशि जॉब में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। समय पर काम नहीं …

मेष राशि

व्यवसाय में उत्तरोत्तर उन्नति के योग बन रहे हैं। दाम्पत्य संबंधों में काफी प्रगाढ़ता रहेगी। जीवन साथी की सलाह से आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा। सन्तान की शिक्षा में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। आनन्द के साथ समय व्यतीत होगा।

वृष राशि

जॉब में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। समय पर काम नहीं होने से तनाव होगा। आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी। परिवार में मंगलकार्यों की रूपरेखा बन सकती है। अप्रिय व्यक्तियों से मिलने के कारण कुपित हो सकते हैं।

मिथुन राशि

मनपसन्द नौकरी ढूंढ रहे हैं तो आपको प्राप्त हो सकती है। प्रियजनों से आपको उपहार मिलने के योग बन रहे हैं। रोमांस और प्रेम के मामले में भाग्यशाली रहेंगे। जॉब में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। सामाजिक कार्यों में आप व्यस्त होंगे।

कर्क राशि

आज धन के मामले में आपको निराशा हाथ लग सकती है। व्यर्थ के कार्यों में अपना समय बर्बाद न करें। बातचीत के माध्यम से परेशानी सुलझाने का प्रयास करें। आत्ममनन और विश्लेषण में समय जरूर लगाएं। प्रियजनों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें।

सिंह राशि

राजनीति से जुड़े लोगों के लिये दिन बेहद भाग्यशाली रहने वाला है। लोग आपकी सलाह का अनुसरण करेंगे। काफी प्रसन्नता और सन्तुष्टि का अनुभव करेंगे। थोड़ी सी मेहनत में अच्छा परिणाम अर्जित करेंगे। घर पर अच्छा समय बिताएंगे।

कन्या राशि

अपनी इच्छाशक्ति के बल पर बिखरे हुए काम को बना लेंगे। आप लोगों के बीच प्रेरणा बनकर उभर सकते हैं। जॉब में बदलाव के विषय में सोच सकते हैं। पुराने विचारों को छोड़कर नए विचारों को अपनाएं। ग्रह स्थिति आपके लिये अनुकूल है।

तुला राशि

देव आराधना और विचार मनन को आप समय देंगे। साझेदारी के कार्यों के लिये समय उत्तम है। मल्टीनेशनल कंपनियों में काम कर रहे लोगों को बॉस से शाबाशी मिल सकती है। ऑनलाइन किसी बड़ी मीटिंग में शामिल होंगे। बच्चों को नैतिक शिक्षा देंगे।

वृश्चिक राशि

आप विरोधाभास जैसी स्थिति में फंस सकते हैं। अपनी जिम्मेदारियों को तय करने का प्रयास करें। भीड़भाड़ में जाने का जोखिम न उठायें। पारिवारिक मामलों में बाहर के लोगों की राय न लें। धैर्य और विवेक से काम लेना बेहद जरूरी है।

धनु राशि

बातचीत द्वारा परिस्थितियों को सम्भाल लेंगे। व्यवसाय और करियर में स्थायित्व देखने को मिलेगा। उच्च अधिकारियों का सहयोग आपको आज मिल सकता है। बिल्डर्स अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर आश्वस्त रहेंगे। बीमार लोगों का स्वास्थ्य सुधरेगा।

मकर राशि

आपकी जीवनशैली में सुधार होगा। एकाग्रता के साथ मेहनत करेंगे तो परिणाम अवश्य ही अच्छे मिलेंगे। परिजनों के स्नेह में वृद्धि होगी। किसी सहकर्मी से कोई गलती हो गई हो तो उसे क्षमा करें और उसे प्यार से समझायें। घर की जरूरतों का ध्यान रखें।

कुंभ राशि

आपके मन का बोझ घटेगा। घर की ज़िम्मेदारी आपको संभालनी होगी। जॉब के लिये इंटरव्यू का बुलावा आ सकता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिये पौष्टिक भोजन और ताजे फलों का सेवन करें। आपसी सम्बन्धों को प्रगाढ़ करने में आपका ध्यान रहेगा।

मीन राशि

अपनी तरक्की को लेकर आशंकित रहेंगे। कर्मचारियों के ऊपर काफी दबाव हो सकता है। आज खाली समय में कोई उपन्यास और कहानी आदि पढ़कर समय बिता सकते हैं। आत्मग्लानि जैसी महसूस हो तो मित्रों से बात करें वो आपका मनोबल बढ़ाएंगे।