देवरिया: दीवानी न्यायालय में न्यायिक अधिकारी व कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, 20 अप्रैल तक बंद
देवरिया, अमृत विचार। दीवानी न्यायालय में न्यायिक अधिकारी व कर्मी के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के दृष्टिगत कोविड प्रोटोकाल पालन एवं सैनिटाइजेशन कार्यों के लिये दीवानी न्यायालय कल 20 अप्रैल तक बन्द रहेगा। यह जानकारी जनपद न्यायाधीश रविनाथ ने देते हुए बताया है कि सम्पूर्ण न्यायालय परिसर को पूर्णतः सैनिटाईज कराने हेतु सीएमओ एवं अधिशासी …
देवरिया, अमृत विचार। दीवानी न्यायालय में न्यायिक अधिकारी व कर्मी के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के दृष्टिगत कोविड प्रोटोकाल पालन एवं सैनिटाइजेशन कार्यों के लिये दीवानी न्यायालय कल 20 अप्रैल तक बन्द रहेगा।
यह जानकारी जनपद न्यायाधीश रविनाथ ने देते हुए बताया है कि सम्पूर्ण न्यायालय परिसर को पूर्णतः सैनिटाईज कराने हेतु सीएमओ एवं अधिशासी अधिकारी नगरपालिका से अपेक्षा की गयी है कि वे सम्पूर्ण न्यायालय एवं परिसर का सैनिटाइजेशन त्वरित रुप में सुनिश्चित करायेगें।
न्यायालय में कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारी कोरोना महामारी के बचाव हेतु राज्य व केन्द्र सरकार एवं न्यायालय द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करेगें। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट इन बन्दी के दिनो में रिमांड आदि के संबंध में आवश्यक कार्यवाही व्यवस्था सुनिश्चित करेगें।
देवरिया के नागरिकों से जिलाधिकारी की अपील
देवरिया जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा है कि यदि आपको संक्रमण हो रहा है तो घबराएं नहीं। जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखे। जिला प्रशासन सभी होम आइसोलेटेड रोगियों को घर पर ही जीवन रक्षक मेडिसिन किट पहुंचा रहा है, उसका सेवन करें।
जनपद में कोरोना के इलाज की पर्याप्त व्यवस्था एवं आवश्यक दवा, इंजेक्शन उपलब्ध हैं। कोविड हास्पिटल एल-2 में 150 से ज्यादा बेड अभी खाली हैं, जहां गम्भीर रोगियों को भर्ती किया जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन जनता के लिए 24 घंटे उपलब्ध है।
