हल्द्वानी: अस्पतालों में खांसी, जुकाम व बुखार के मरीजों की तादाद में बढ़ोतरी
हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों में तेजी के कारण अब खांसी, जुकाम और वायरल के मरीजों की तादाद में इजाफा होने लगा है। बेस अस्पताल में आजकल 250 से 300 तक लोग जांच कराने पहुंच रहे हैं। जबकि इससे पूर्व यहां 150 – 200 मरीज ही ओपीडी के तहत जांच कराने के …
हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों में तेजी के कारण अब खांसी, जुकाम और वायरल के मरीजों की तादाद में इजाफा होने लगा है। बेस अस्पताल में आजकल 250 से 300 तक लोग जांच कराने पहुंच रहे हैं। जबकि इससे पूर्व यहां 150 – 200 मरीज ही ओपीडी के तहत जांच कराने के लिए पहुंचते रहे हैं।
कोरोना से बचाव को पहुंच रहे है मरीज
ज्यादातर लोग कोरोना के भय के कारण अपना उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। कारण यह है कि कोविड19 होने पर भी यही लक्षण पाए जाते हैं। लिहाजा सावधानी के तौर पर लोग जांच कर उपचार के लिए भी पहुंच रहे हैं। अस्पताल में पर्ची काउंटर पर लोगों की लंबी कतारें लग रही है। लोगों को कर्मचारियों द्वारा गाइडलाइन के मुताबिक आवश्यक दूरी बनाए रखने की अपील लगातार की जा रही है।
यह है चिकित्सकिय सलाह
बेस अस्पताल मे तैनात फिजिशियन डॉ.विनीता निर्खुपा के मुताबिक कोरोना की महामारी तेजी से फैलती जा रही है। लोगों को भीड़ भाड़ वाली जगहों में जाने से बचना चाहिए। मास्क व सैनेटाइजर का समय – समय पर उपयोग करते रहना है और संतुलित भोजन ही लेना चाहिए।
