गरमपानी: लगातार बढ़ते जल संकट से परेशान ग्रामीण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गरमपानी, अमृत विचार। क्षेत्र में बढ़ते जल संकट से परेशान क्षेत्रवासियों ने मझेड़ा ब्यासी पेयजल योजना तथा कफुल्टा बारगल पेयजल योजना से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है। क्षेत्रवासियों ने साफ कहा है कि यदि इन दोनों योजनाओं से क्षेत्र को पेयजल आपूर्ति की जाएगी तो काफी हद तक क्षेत्र …

गरमपानी, अमृत विचार। क्षेत्र में बढ़ते जल संकट से परेशान क्षेत्रवासियों ने मझेड़ा ब्यासी पेयजल योजना तथा कफुल्टा बारगल पेयजल योजना से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है। क्षेत्रवासियों ने साफ कहा है कि यदि इन दोनों योजनाओं से क्षेत्र को पेयजल आपूर्ति की जाएगी तो काफी हद तक क्षेत्र में पेयजल संकट खत्म हो सकेगा।

गरमपानी खैरना मुख्य बाजार के वासिंदो को गरमपानी दोपांखी पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति की जाती है। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही आबादी के साथ ही अब पेयजल संकट भी पैदा होने लगा है। मुख्य स्रोत सूखने के कगार पर है। वहीं क्षेत्र में बनी सार्वजनिक टंकियों से भी समुचित मात्रा में पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा ऐसे में लोग परेशानी का सामना करने को मजबूर हैं।

स्थानीय पूरन लाल साह वीरेंद्र सिंह बिष्ट, महेंद्र सिंह, गजेंद्र नेगी, दुर्गा सिंह, फिरोज अहमद, भैरव दत्त नैनवाल, मनोज नैनवाल आदि लोगों का कहना है कि यदि क्षेत्र को कोसी नदी पर निर्माणाधीन मझेडा ब्यासी तथा उत्तरवाहिनी शिप्रा नदी पर निर्माणाधीन बारगल कफूल्टा पेयजल योजना से क्षेत्र को पेयजल आपूर्ति की जाए तो काफी हद तक समस्या का समाधान हो सकता है।

क्षेत्रवासियों ने संबंधित विभाग से इन दोनों योजनाओं से क्षेत्र को पेयजल आपूर्ति किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है। चेताया कि यदि उपेक्षा की गई तो क्षेत्रवासियों को साथ लेकर आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।

संबंधित समाचार