आज का राशिफल | 21 अप्रैल, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि आज का दिन आपके लिये आत्ममंथन का दिन है। आय के अनुपात में धन खर्च अधिक हो सकता है। गुप्त शत्रु आपके विरुद्ध सक्रिय हो सकते हैं। शरीर में पानी की कमी न होने दें। घर के लोगों की सलाह पर विचार अवश्य करें। वृष राशि शीघ्र प्रतिक्रिया देने से आपके काम बिगड़ …

मेष राशि

आज का दिन आपके लिये आत्ममंथन का दिन है। आय के अनुपात में धन खर्च अधिक हो सकता है। गुप्त शत्रु आपके विरुद्ध सक्रिय हो सकते हैं। शरीर में पानी की कमी न होने दें। घर के लोगों की सलाह पर विचार अवश्य करें।

वृष राशि

शीघ्र प्रतिक्रिया देने से आपके काम बिगड़ सकते हैं। बोलचाल के दौरान शब्द चयन सावधानी पूर्वक करें। किसी आकस्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। तय कार्य समय पर पूरे कर लेंगे। विद्यार्थी वर्ग उच्च शिक्षा को लेकर काफी गम्भीर रहेगा।

मिथुन राशि

कलाक्षेत्र से जुड़े लोगों को नये अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक समस्याओं का निवारण हो सकता है। किसी बुद्धिजीवी से गम्भीर विषय पर चर्चा करेंगे। भाई-बहनों के साथ आपके सम्बन्ध काफी मधुर रहने वाले हैं। बच्चों के भविष्य को लेकर योजना बनायेंगे।

कर्क राशि

दोस्तों की मदद लेकर आप कोई भी काम आज शुरू कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन काफी सुखदायक रहें वाला है। व्यापारियों के व्यापार घाटे में काफी कमी आ सकती है। सरकारी कार्यों में जो रुकावट थी वो आज पुनर्गतिमान होने की सम्भावना है।

सिंह राशि

फर्जी और गलत उत्पादों की ख़रीदारी के कारण परेशान हो सकते हैं। जॉब में आपके अधिकार कम किये जा सकते हैं। दूसरों के कार्यभार को अपने ऊपर लादना भी आपके लिये उचित नहीं है। बेवजह की यात्रा आपको नुकसान पहुँचा सकती है।

कन्या राशि

दिन की शुरुआत में आप काफी व्यस्त रहेंगे। जिसकी थकान आपको रात में अनुभूत होगी। पर्याप्त नींद लें और तनाव न लें। ससुराल पक्ष से आपको शुभ समाचार मिल सकते हैं। घर के लोग आपसे काफी प्रसन्न और सन्तुष्ट रहेंगे।

तुला राशि

जीवनसाथी आपकी काफी देखभाल करेगा। अपनी बातों को प्रभावी ढंग से स्पष्ट कर पायेंगे। आपका व्यवहार काफी संयमित और लोगों की नजर में आदर्श रहेगा। मैनेजमेन्ट से जुड़े लोग आपकी कार्य दक्षता का परिचय देंगे।

वृश्चिक राशि

व्यवसायिक समस्याओं को दूसरों के सामने न व्यक्त करें। परिश्रम का फल न मिलने से मन दुखी हो सकता है। जोखिम भरे कार्यों में आप रुचि ले सकते हैं। परिजनों के साथ बैर या किसी तरह का मनमुटाव आज दूर हो सकता है।

धनु राशि

सरकार से जुड़े लोगों को परेशानी हो सकती है। विवाहित जीवन को लेकर थोड़े असन्तुष्ट हो सकते हैं। नये व्यापारिक समझौते करने से बचें। दिनभर के कार्यों के कारण थकान रहेगी। बच्चों की सेहत का ध्यान रखें। आपको कर्ज और उधार नहीं लेना चाहिये।

मकर राशि

उधार दिया हुआ धन आपको मिल सकता है। जॉब में आपका प्रभाव बढ़ेगा। आपको व्यापार में काफी अच्छा धन मिलेगा। वरिष्ठ लोगों की सलाह पर अनुसरण करें। कहीं सुनी हुई बातों को ज्यादा तूल न दें। घर में खुशहाली का माहौल रहेगा।

कुंभ राशि

भाई-बन्धुओं के साथ प्रेमपूर्ण व्यवहार रखें। आपको सहयोगियों से सम्बन्ध अच्छे रखने चाहिये। अपने मन को शान्त रखें। योग्य व्यक्तियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। उच्च शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी। लेखन और चिन्तन-मनन में समय व्यतीत करेंगे।

मीन राशि

दैनिक पूजा पाठ को काफी समय देंगे। धार्मिक विचारों का आपके ऊपर काफी प्रभाव रहेगा। काम के बीच आप आराम करेंगे। व्यापार में आपको अप्रत्याशित लाभ मिलने योग बन रहे हैं। अपनी बातों को दूसरों पर न थोपें। घर में शुभ प्रसंग हो सकते हैं।