काशीपुर: रेलवे स्टेशन पर कोविड-19 हेल्प डेस्क शुरू
काशीपुर, अमृत विचार। ट्रेनों के संचालन और कोविड-19 नियमों को लेकर उत्पन्न असमंजस्य के समाधान को रेलवे सुरक्षा बल ने यात्रियों की मदद करने की बीड़ा उठाया है। आरपीएफ के जवान ट्रेनों से लेकर अपराध जैसी यात्रियों की समस्या का समाधान करेंगे। पहले दिन दर्जनों यात्रियों की समस्या का समाधान किया गया। मंडल सुरक्षा आयुक्त/इज्जतनगर ऋषि पाण्डेय के निर्देश पर रेलवे स्टेशन पर कोविड-19 हेल्प …
काशीपुर, अमृत विचार। ट्रेनों के संचालन और कोविड-19 नियमों को लेकर उत्पन्न असमंजस्य के समाधान को रेलवे सुरक्षा बल ने यात्रियों की मदद करने की बीड़ा उठाया है। आरपीएफ के जवान ट्रेनों से लेकर अपराध जैसी यात्रियों की समस्या का समाधान करेंगे। पहले दिन दर्जनों यात्रियों की समस्या का समाधान किया गया।
मंडल सुरक्षा आयुक्त/इज्जतनगर ऋषि पाण्डेय के निर्देश पर रेलवे स्टेशन पर कोविड-19 हेल्प डेस्क शुरू किया गया है। जहां पर आरपीएफ अधिकारी/जवान 24 घंटे तैनात रहेंगे। जो स्टेशन पर आने आने-जाने वाले यात्रियों की समस्या का समाधान करेंगे। कोविड-19 के लक्षण पाए जाने पर रेलवे फार्मासिस्ट उसका इलाज कराया जाएगा। गंभीर स्थिति में यात्री को सरकारी अस्पताल भेजा जाएगा। इसके अलावा रेल संपत्ति चोरी, यात्रियों के साथ होने वाले अपराध, ट्रेनों की जानकारी से लेकर कोविड-19 संबंधित हर प्रकार की समस्याओं का समाधान होगा।
आरपीएफ निरीक्षक ओपी मीणा ने बताया कि रेल परिसर में कोविड-19 नियमों का पालन कराने के लिए डेस्क पर मास्क, सैनिटाइजर और फर्स्ट एड बॉक्स किट रखी गई है। जहां पर यात्रियों को किसी प्रकार की समस्या न हो और स्टेशन पर अफरा-तफरा का माहोल न बन सके। यात्रियों की हर संभव मदद की जाएगी। कोविड-19 के तहत मास्क लगाना, सामाजिक दूरी का पालन करने और स्टेशन पर होने वाले अपराधों के नियंत्रण में आरपीएफ सक्रिय भूमिका निभाएगी। बिना मास्क के घूमने वाले के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। निर्धन यात्रियों को मास्क उपलब्ध कराया जा रहा है।
