हल्द्वानी: प्रशासन छह बजे तक दे बाजार खोलने की अनुमति वरना झेलना होगा व्यापार प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने राज्य सरकार से बाजार खोलने का समय सुबह सात से शाम छह बजे तक खोलने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर असहयोग आंदोलन की चेतावनी दी है। गुरुवार को रामपुर रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में हुई प्रेस वार्ता में प्रांतीय अध्यक्ष नवीन वर्मा …

अमृत विचार, हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने राज्य सरकार से बाजार खोलने का समय सुबह सात से शाम छह बजे तक खोलने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर असहयोग आंदोलन की चेतावनी दी है।

गुरुवार को रामपुर रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में हुई प्रेस वार्ता में प्रांतीय अध्यक्ष नवीन वर्मा ने कहा कि वर्तमान में शादी विवाह, त्योहारी सीजन (रमजान) चल रहा है। ऐसे में सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक ही बाजार खोलने की अनुमति है। जनता आमतौर पर सुबह 10-11 बजे के बाद ही खरीदारी करने निकलती है ऐसे में बाजारों में अफरा-तफरी का माहौल है।

वहीं संक्रमण का खतरा भी ज्यादा है। उन्होंने कहा कि इसलिए बाजार को सुबह सात से शाम छह बजे तक खोलने की अनुमति दी जाए। वर्मा ने कहा कि प्रदेश में सरकारी कार्यालय, शराब की दुकानें, ट्रांसपोर्ट चल रहे हैं ऐसे में बाजार बंद करना औचित्यहीन है। इसलिए व्यापारियों की स्थिति को देखते हुए शाम छह बजे तक बाजार खोलने की अनुमति दी की जाए।

इस बाबत जल्द ही जिला व नगर ईकाईयों के जरिए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपे जाएंगे। यदि फिर भी सरकार नहीं चेती तो असहयोग आंदोलन चलाया जाएगा।

संबंधित समाचार