कोविड-19 का कहर: लखनऊ एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या हुई कम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ l राजधानी के चौधरी चरण सिंह अमौसी अंतरराष्ट्रीय अडानी एयरपोर्ट पर कोविड-19 का कहर साफ तौर पर दिखने लगा है l यहां से आवागमन करने वाले यात्रियों में भारी कमी आई है लोग हवाई यात्रा से परहेज करने लगे हैं l यहां पर वर्तमान समय में सिर्फ एमरजैंसी वाले ही यात्रा जिसको आवश्यक है …

लखनऊ l राजधानी के चौधरी चरण सिंह अमौसी अंतरराष्ट्रीय अडानी एयरपोर्ट पर कोविड-19 का कहर साफ तौर पर दिखने लगा है l यहां से आवागमन करने वाले यात्रियों में भारी कमी आई है लोग हवाई यात्रा से परहेज करने लगे हैं l यहां पर वर्तमान समय में सिर्फ एमरजैंसी वाले ही यात्रा जिसको आवश्यक है वही यात्रा कर रहा है अन्यथा यात्रा से लोग बच रहे हैं l उन्हें भय है कि कहीं वह करोना संक्रमित के संपर्क में ना आ जाए l

बता दें कि देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले को देखते हुए हवाई यात्रियों में कमी आई है l तेजी से हो रही मौतों को लेकर लोग सहम गए हैं l रोजाना काफी संख्या में लोग अपनी यात्रा कैंसिल कर रहे हैंl

एयरपोर्ट पर आवागमन नहीं के बराबर दिखाई पड़ रहा है l विमान कंपनियों के मुताबिक यात्रियों के ग्राफ में तेजी से गिरावट आई है लोग अपने बचाव व सुरक्षित को लेकर गंभीर है l कई विमानों में सीटें खाली चल रही है l पहले जहां रोजाना हजारों यात्री सफर करते थे वही अब 200 से 300 यात्री सफर कर रहे हैं l

संबंधित समाचार