गोला गोकर्णनाथ खीरी: प्रेमी युगल ने जहर खाकर दी जान, पुलिस के पहुंचने से पहले कर दिया अंतिम संस्कार
गोला गोकर्णनाथ खीरी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लखरावां में प्रेमी युगल ने विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। दोनों आपस में चचेरे भाई बहन थे। बताते हैं कि दोनों का प्रेम प्रसंग लंबे अरसे से चला आ रहा था उनको आशंका थी कि परिवार के लोग उनके रिश्ते को मंजूर नही करेगें। इसी आशंका के …
गोला गोकर्णनाथ खीरी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लखरावां में प्रेमी युगल ने विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। दोनों आपस में चचेरे भाई बहन थे। बताते हैं कि दोनों का प्रेम प्रसंग लंबे अरसे से चला आ रहा था उनको आशंका थी कि परिवार के लोग उनके रिश्ते को मंजूर नही करेगें। इसी आशंका के चलते दोनों ने आत्महत्या करने का फैसला किया। पुलिस को घटना की खबर मिली और जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक परिजनों ने दोनों का दाह संस्कार कर दिया था।
चौकी प्रभारी मूड़ा सवारान पुष्पेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि क्षेत्रीय ग्राम लखरावां निवासी राकेश पासी का पुत्र उत्तम कुमार 22 वर्ष और छत्रपाल पासी की 18 वर्षीय पुत्री संगीता सगे चचेरे भाई बहन थे। दोनों लंबे अरसे से प्रेम प्रसंग में थे और दोनों आपस में विवाह करना चाहते थे।
बताते हैं सगे चाचा ताऊ के लड़का और लड़की होने के कारण दोनों के परिवार विवाह के लिए राजी नहीं थे। जिस कारण दोनों ने आत्महत्या करने का फैसला कर लिया। पुलिस के अनुसार दोनों किसी बहाने घर से बाहर निकले और गेहूं के खेत में जाकर कोई विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। जब लोग सुबह शौच के लिए गांव से बाहर निकले तो लोगों ने खेत में दोनों शवों को पड़े देखा इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस मौके पर पहुंची तब तक परिजनों ने दोनों शवों का दाह संस्कार कर दिया था। चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र त्रिपाठी ने अमृत विचार को बताया कि दोनों पक्षों ने लिखित तहरीर दी है कि उन्हें किसी पर कोई शक नहीं है और न कोई रिपोर्ट और कानूनी कार्रवाई वह करना चाहते हैं। प्रेमी युगल द्वारा आत्महत्या किए जाने की खबर क्षेत्र में विभिन्न चर्चाओं का कारण बनी हुई है कि आखिर इस घटना में पुलिस ने पोस्टमार्टम कराना क्यों उचित नहीं समझा।
