बरेली: मस्जिद के सामने शराब की दुकान खोलने पर हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मस्जिद के पास शराब की दुकान खोलने के विरोध में स्थानीय लोग आ गए हैं। क्षेत्र के लोगों ने शराब की दुकान खुलने का विरोध तेज कर दिया है। उन्होंने इस मामले में गुरुवार को जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन देकर शराब की दुकान न खोलने की मांग की है। अधिकारियों ने उन्हें …

बरेली, अमृत विचार। मस्जिद के पास शराब की दुकान खोलने के विरोध में स्थानीय लोग आ गए हैं। क्षेत्र के लोगों ने शराब की दुकान खुलने का विरोध तेज कर दिया है। उन्होंने इस मामले में गुरुवार को जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन देकर शराब की दुकान न खोलने की मांग की है। अधिकारियों ने उन्हें मदद का आश्वासन दिया है।

बारादरी थाना क्षेत्र के स्टेडियम रोड पर एक शराब की दुकान खोली जा रही है। जिसके विरोध में स्थानीय लोग खुलकर आ गए है। गुरुवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचे लोगों ने बताया कि वह लोग गरीब शाह बाबा की मस्जिद कमेटी के पदाधिकारी है।

उन्होंने बताया कि हजियापुर में मस्जिद के सामने शराब की दुकान खोली जा रही है। जिसके चलते नमाजियों और आसपास के रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना होगा। शराब की दुकान खुलने के बाद शराबी मस्जिद के बाद शराब के नशे में धुत होकर गाली-गलौच के बाद मारपीट करेंगे। जिससे नमाज के दौरान बाधा उत्पन्न होगी।

संबंधित समाचार