हल्द्वानी: 27 बुजुर्गों ने लगाया कोरोना का टीका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। धारी ब्लॉक के चौखुटा निवासरत सामाजिक कार्यकर्ता व अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन की महिला सेल अध्यक्षा लिली मार्गरेट भट्टाचारजी के सहयोग से शनिवार को बुढ़ीबना ग्राम निवासरत 27 बुजुर्गों और महिलाओं के लिए वाहन की व्यवस्था की गयी और उन्हें पदमपुरी अस्पताल ले जाकर कोविड टीका लगाया गया। लिली ने बताया कि जो …

हल्द्वानी, अमृत विचार। धारी ब्लॉक के चौखुटा निवासरत सामाजिक कार्यकर्ता व अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन की महिला सेल अध्यक्षा लिली मार्गरेट भट्टाचारजी के सहयोग से शनिवार को बुढ़ीबना ग्राम निवासरत 27 बुजुर्गों और महिलाओं के लिए वाहन की व्यवस्था की गयी और उन्हें पदमपुरी अस्पताल ले जाकर कोविड टीका लगाया गया।

लिली ने बताया कि जो लोग असहाय हैं उनकी मदद को वाहन की व्यवस्था की गयी है जो लगातार जारी रहेगी। जरूरतमंद लोग उनसे संपर्क कर सकते हैं। ऐसे लोगों का टीकाकरण पदमपुरी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जाएगा और टीकाकरण के बाद उन्हें वापस उनके आवास तक छोड़ा जाएगा। इस मौके पर डा.एमसी जोशी ने लोगों से आहृान किया कि वे लोग अन्य लोगों को भी टीकाकरण के लिए जागरूक करें।

संबंधित समाचार