हल्द्वानी: प्रवासियों के लौटने से बड़ी भीड़, नैनीताल रोड पर लगा रहा घंटों जाम
हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल रोड पर शुक्रवार को दिन भर जाम लगा रहा। एसडीएम कोर्ट से लेकर मंगल पड़ाव तक लंबे जाम में लोग घंटों फंसे रहे। सुबह से लगा यह जाम दोपहर दो बजे दुकानें बंद किए जाने के बाद भी लगा रहा। जिसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कोरोना …
हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल रोड पर शुक्रवार को दिन भर जाम लगा रहा। एसडीएम कोर्ट से लेकर मंगल पड़ाव तक लंबे जाम में लोग घंटों फंसे रहे। सुबह से लगा यह जाम दोपहर दो बजे दुकानें बंद किए जाने के बाद भी लगा रहा। जिसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
कोरोना महामारी के फैलते ही प्रवासी यहां आने शुरु हो गए हैं। इन प्रवासियों की बढ़ती आमद के चलते शुक्रवार को यहां सुबह से ट्राफिक इसलिए भी बढ़ गया कि शनिवार और रविवार को दिल्ली में सरकारी कार्यालय बंद रहते हैं। साथ ही प्राईवेट संस्थान भी दो दिन तक बंद रहते हैं। यहां की अधिकांश जनता दिल्ली में बसी होने के कारण शुक्रवार को लोग अपने घरों को लौट रहे थे,जिसके कारण नैनीताल रोड पर सुबह से ही जाम लगा रहा। जाम इतना लंबा था कि लोग अपने वाहन निकालने के लिए घंटों सामने से वाहन के आगे बढ़ने का इंतजार करते रहे।
नैनीताल रोड पर लगे जाम के कारण शहर की ट्राफिक व्यवस्था संभालने वाले यातायात सिपाही भी इस जाम को हटा पाने में असफल रहे। वाहनों की लंबी कतारें लाइन में खड़ी होने के कारण उनको हटाया भी नहीं जा सकता था। चूंकि बड़े वाहन लाइन में चल रहे थे। इसलिए यातायात पुलिस मूकदर्शक बनकर गाड़ियों को जाते हुए देखते रहे।
