बिहार: गंगा नदी में पिकअप वैन के पलटने से नौ लोगों की डूबकर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पटना। बिहार में पटना जिले के अकीलपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह पिकअप वैन के गंगा नदी में पलट जाने से नौ लोगों की डूबकर मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अकीलपुर निवासी मदन सिंह के पुत्र राकेश सिंह की शादी 26 अप्रैल को थी। मदन सिंह का दूसरा मकान दानापुर के …

पटना। बिहार में पटना जिले के अकीलपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह पिकअप वैन के गंगा नदी में पलट जाने से नौ लोगों की डूबकर मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अकीलपुर निवासी मदन सिंह के पुत्र राकेश सिंह की शादी 26 अप्रैल को थी। मदन सिंह का दूसरा मकान दानापुर के चित्रकूट नगर में है।

शुक्रवार की सुबह शादी के अगले कार्यक्रम में शिरकत करने के लिये लोग पिकअप वैन पर सवार होकर जा रहे थे तभी पुरानी पानापुर घाट के समीप पीपापुल पर चालक के नियंत्रण खो देने से पिकअप पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए नदी में गिर गया। इस दुर्घटना में नौ लोगों की डूबकर मौत हो गयी जबकि वाहन पर सवार अन्य लोग तैरकर बाहर आ गये।

सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरीय अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से नौ शव बरामद कर लिये हैं। मृतकों की पहचान रामाकांत सिंह (65), गीता देवी (60), अरविंद सिंह (45), सरोज देवी (50), आशीष कुमार (08), गायत्री देवी (55), मधु कुमारी (14), प्रत्यांश कुमार (08) और अनुरागो देवी (65) के रूप में की गयी है। पोस्टमॉर्टम कराये जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये हैं।

संबंधित समाचार