गरमपानी: सिख रेजीमेंट के हवलदार की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
गरमपानी, अमृत विचार। हवलदार पद पर तैनात जौरासी निवासी व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजन हालत बिगड़ने पर उसे सीएचसी गरमपानी लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। समीपवर्ती जौरासी निवासी बिशन राम टम्टा (52 …
गरमपानी, अमृत विचार। हवलदार पद पर तैनात जौरासी निवासी व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजन हालत बिगड़ने पर उसे सीएचसी गरमपानी लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
समीपवर्ती जौरासी निवासी बिशन राम टम्टा (52 वर्ष) सिख रेजीमेंट अल्मोड़ा में तैनात रहे। बीते छह माह से वह अपनी यूनिट के साथ दक्षिण अफ्रीका में तैनात थे। बीते 14 अप्रैल को वह छुट्टी पर घर पहुंचे। घर पहुंचने के बाद बीते रात उनकी तबीयत बिगड़ गई। सिर दर्द होने लगा। परिजनों के अनुसार सांस लेने में भी परेशानी हो रही थी। उन्हें सीएचसी गरमपानी लाया गया जहां चिकित्सक डा. विजय ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डा. विजय के अनुसार विशन राम की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी।
मौत किन कारणों से हुई यह स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। इधर मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक की चार बेटीयां व एक बेटा है। एकाएक हुई मौत से गांव में भी हड़कंप मचा हुआ है
