संभल : घर के बाहर सो रहे वृद्ध की गोली मारकर हत्या
संभल /असमोली,अमृत विचार। क्षेत्र के गांव सघन मछरिया में शुक्रवार की देर रात घर के बाहर सो रहे वृद्ध की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। हत्या की सूचना की पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसपी आलोक कुमार …
संभल /असमोली,अमृत विचार। क्षेत्र के गांव सघन मछरिया में शुक्रवार की देर रात घर के बाहर सो रहे वृद्ध की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। हत्या की सूचना की पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसपी आलोक कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।
थाना क्षेत्र के गांव सघन मछरिया गांव निवासी निहाल सिंह (55 ) पुत्र गुल्लू सिंह शुक्रवार की रात अपने घर के बाहर रास्ते किनारे सो रहा था। देर रात एक बजे के करीब दो नकाबपोश बदमाश आए और सोते समय निहाल सिंह के सीने में गोली मारकर मौके से फरार गए। गोली की आवाज सुनकर घर में सो पत्नी गंगावती व अन्य परिजन बाहर और आवाज दी, लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला। इस पर परिजनों ने पास जाकर देखा तो निहाल सिंह खून से लथपथ पड़ा था और उसकी सांसें थम चुकी थीं। वृद्ध की हत्या के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए।
वृद्ध की हत्या की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वहीं सूचना मिलने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल भी घटनास्थल पर पहुंच गए और परिजनों से मामले की जानकारी की। साथ ही पुलिस से भी जानकारी जुटाई। मृतक के परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
