आज का राशिफल | 25 अप्रैल, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि आज अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रयास करें। कार्यक्षेत्र का माहौल बहुत ही अच्छा रहने वाला है। शुभचिंतकों से अपने मन की बातें कर सकते हैं। आज आप स्वास्थ्य का खास ध्यान देंगे। लोग आपकी योजनाओं और कार्यशैली की प्रशंसा करेंगे। वृष राशि आज आप उलझनों के बावजूद आपको काफी महत्वपूर्ण काम …

मेष राशि

आज अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रयास करें। कार्यक्षेत्र का माहौल बहुत ही अच्छा रहने वाला है। शुभचिंतकों से अपने मन की बातें कर सकते हैं। आज आप स्वास्थ्य का खास ध्यान देंगे। लोग आपकी योजनाओं और कार्यशैली की प्रशंसा करेंगे।

वृष राशि

आज आप उलझनों के बावजूद आपको काफी महत्वपूर्ण काम करना होगा। धर्म-कर्म में आप काफी सक्रियता दिखा सकते हैं। व्यापार के विस्तार के लिये ज्यादा दिमाग लगायेंगे। अधिक काम करने से बचें। किसी बड़े निर्णय को आज लेना उचित नहीं होगा।

मिथुन राशि

आज लोगों से आपको समर्थन कम मिलेगा। व्यर्थ सोचने से आपको बचना होगा। अचानक आये खर्चों के कारण आपको परेशानी होगी। पेट में गैस की समस्या हो सकती है। घर के कार्यों में आप काफी व्यस्त रहेंगे। कारोबारियों को अपने व्यापार की चिन्ता रहेगी।

कर्क राशि

आज प्रतियोगी परीक्षाओं में आपको सफलता मिल सकती है। सहकर्मियों के साथ अपने सम्बन्ध खराब न करें। राजनीति से जुड़े लोगों को अच्छी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। नये लोगों के साथ काम करने का मौका मिलेगा।

सिंह राशि

आज किडनी के रोगियों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिये। मन में आ रहे विचारों के कारण थोड़ा बेचैन रहेंगे। कारोबारी यात्रा करने से बचें। घर के सदस्यों से आपका तालमेल बहुत ही अच्छा रहेगा।

कन्या राशि

आज लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर लेंगे। एकाग्रता के कारण आपकी कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। सन्तान के विवाह को लेकर शुभ सूचना मिल सकती है। मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। अपनी बातों पर टिके रहने का प्रयास करें।

तुला राशि

आज आय के नये मार्गों की खोज में रहेंगे। किसी मित्र के साथ झड़प हो सकती है। समस्याओं के ऊपर ज्यादा रिएक्ट न करें। नींद पर्याप्त मात्रा में आपको लेनी चाहिये। आपके मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव होगा। सेहत के प्रति जागरूक रहें।

वृश्चिक राशि

आज विद्यार्थी अपने भविष्य को लेकर काफी चिन्तित रहेंगे। सभी कार्य मन के अनुसार पूर्ण हो जायेंगे। माता का आशीर्वाद और उनकी सलाह आपको मिलेगी। युवा लड़के/लड़कियों का विवाह तय हो सकता है। कई योजनायें समय से पूरे हो जायेंगी।

धनु राशि

आज व्यवसाय को लेकर शुभ सूचना मिल सकती है। आर्थिक गतिविधियों को लेकर काफी सावधान रहेंगे। बुद्धिबल से सभी चुनौतियों को पार कर लेंगे। रोजगार के उत्तम अवसर आपको मिलेंगे। आपको नयी ज़िम्मेदारी मिलने के योग बन रहे हैं।

मकर राशि

आज सन्तान के प्रति आपका व्यवहार बहुत अच्छा रहेगा। साहित्य से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है। परिवार के साथ मूवी और वेबसीरीज देख सकते है। बॉस आपके प्रति काफी प्रसन्न रहने वाला है। आप लोगों की काफी मदद करेंगे।

कुंभ राशि

आज आप सेहत को लेकर लापरवाही बहुत भारी पड़ सकती है। सुनी-सुनायी बातों पर आपको विश्वास नहीं करना चाहिये। किसी परिचित व्यक्ति को बिना किसी विशेष उद्देश्य के उधार धन न दें वरना सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं।

मीन राशि

आज वैवाहिक जीवन का भरपूर आनन्द उठायेंगे। अपने गुरु के प्रति पूर्ण निष्ठा का भाव रखें। कई दिनों से रुके हुए कार्यों को कम समय से ही पूरा कर लेंगे। साझेदारी में किये गये व्यवसाय में आपको लाभ प्राप्त होगा। अपनी इच्छा दूसरों पर न थोपें।