कोरोना महामारी में मुनाफा ढूंढते धंधेबाज, कर रहे थे रेमडेसिविर की कालाबाजारी, 3 गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने के आरोप में रविवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया। यह इंजेक्शन कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के इलाज में मददगार है और इसकी काफी मांग है। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के …

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने के आरोप में रविवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया। यह इंजेक्शन कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के इलाज में मददगार है और इसकी काफी मांग है।

इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के हापुड़ निवासी आलोक त्यागी, गाजियाबाद निवासी अभिषेक और नोएडा निवासी सोमेल गुप्ता के रूप में हुई है। तीनों को रविवार सुबह लक्ष्मीनगर इलाके में छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी रेमडेसिविर का एक इंजेक्शन 40,000 रुपये में बेच रहे थे। अपराध शाखा की पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज ने बताया कि छापे के दौरान पुलिस ने रेमडेसिविर के तीन इंजेक्शन, 1.20 लाख रुपये नकद, 100 ऑक्सीमीटर और 48 छोटे ऑक्सीजन सिलेंडर जब्त किए।

संबंधित समाचार