आज का राशिफल | 26 अप्रैल, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि आज उल्लास के मूड में रहेंगे। छात्रों को मेहनत का काफी सार्थक परिणाम मिल सकता है। धन के मामले में आपकी स्थिति बहुत ही अच्छी रहेगी। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को आसानी होगी। अपने खानपान और जीवनशैली को संतुलित रखें। वृष राशि आज काम से संबंधित मामलों में आप काफी सतर्क रहेंगे। …

मेष राशि

आज उल्लास के मूड में रहेंगे। छात्रों को मेहनत का काफी सार्थक परिणाम मिल सकता है। धन के मामले में आपकी स्थिति बहुत ही अच्छी रहेगी। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को आसानी होगी। अपने खानपान और जीवनशैली को संतुलित रखें।

वृष राशि

आज काम से संबंधित मामलों में आप काफी सतर्क रहेंगे। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को लाभ प्राप्त होगा। प्रेमी जन के साथ मतभेद हो सकता है। अपने काम को बेहतरीन तरीके से करने का प्रयास करें। परिवार के साथ मिलकर रहें।

मिथुन राशि

आज किसी नजदीकी व्यक्ति की बात से अपमानित महसूस कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। दूसरों की मदद करने से मन प्रसन्न होगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। सर्दी-खांसी की समस्या हो तो डॉक्टर्स से सम्पर्क अवश्य करें।

कर्क राशि

आज आपको चिड़चिड़ेपन से बचना काफी जरूरी है। अपनी निजी समस्याओं को किसी से साझा न करें। अविवाहित लोग विवाह को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे। जीवनसाथी की भावनाओं को महत्व अवश्य दें।

सिंह राशि

आज आपकी जॉब में किसी के सहयोग से आपको लाभ मिलेगा। कारोबार में अचानक से उतार-चढ़ाव हो सकता है। अभिमान और आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। रियल स्टेट से जुड़े किसी बड़ी डील को फाइनल कर सकते हैं।

कन्या राशि

आज धन के मामले में बड़ा जोखिम ले सकते हैं। इंजीनियर्स प्रोजेक्ट्स में काफी अच्छी गति से लगे रहेंगे। किसी जटिल निर्णय को लेने में आपको समझदारी दिखानी होगी। आज घर पर किसी नये व्यंजन की कुकिंग में रुचि ले सकते हैं।

तुला राशि

आज दोपहर के बाद आपकी स्थिति अनुकूल होने लगेगी। किसी जटिल निर्णय को लेने से आपको बचना चाहिए। रिश्तों और व्यवहार में संतुलन बनाकर रखें। आपके रहन-सहन और जीवन स्तर में बढ़ावा आयेगा। सन्तान सुख में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि

आज समस्याओं को दूर करने के लिए दोस्तों की सहायता ले सकते हैं। दैनिक खर्चों को लेकर थोड़ा सावधान रहना होगा। पाचन क्रिया मन्द रहेगी। नजदीकी लोगों के प्रति अपना व्यवहार खराब न करें।

धनु राशि

आज जीवन साथी आपसे बहुत प्रसन्न रहेगा। नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। कुछ अच्छा और बेहतरीन करने के मूड में रहेंगे। जीवन को बेहतर बनाने के लिये कुछ रचनात्मक करेंगे। परिवार वालों के साथ हंसी-खुशी वाला व्यवहार रहेगा।

मकर राशि

आज सीनियर्स से आप सलाह लेंगे जो आपको काफी काम आएगी। शत्रुओं के ऊपर आप भारी पड़ेंगे। एसीडिटी की समस्या हो सकती है। अपनी योजनाओं को स्थगित न करें। व्यक्तिगत प्रगति के लिए समय बहुत ही अच्छा है।

कुंभ राशि

आज अध्यात्मिक विचारों के प्रभाव में हो सकते हैं। आपको अचानक से कोई अवसर हाथ से निकलता हुआ प्रतीत होगा। सन्तान के भविष्य को लेकर चिन्ता रहेगी। अधीनस्थ कर्मचारियों से आपको परेशानी हो सकती है।

मीन राशि

आज कोर्ट-कचहरी के मामले में आपको सफलता मिल सकती है। माताजी से आपका मतभेद हो सकता है। पुलिस-प्रशासन से थोड़ी परेशानी हो सकती है। घर में अशांति का माहौल हो सकता है।