पंचायत चुनाव: मुरादाबाद में छिटपुट घटनाओं के बीच 74.69 फीसद मतदान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में छिटपुट घटनाओं के बीच जनपद में 74.96 फीसद लोगों ने मतदान किया। भीषण गर्मी के बाद भी मतदाताओं का जोश देखने लायक था। मतदान के सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, एसएसपी प्रभाकर चौधरी के अलावा बरेली जोन एडीजी अविनाश चंद्र ने भी …

मुरादाबाद, अमृत विचार। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में छिटपुट घटनाओं के बीच जनपद में 74.96 फीसद लोगों ने मतदान किया। भीषण गर्मी के बाद भी मतदाताओं का जोश देखने लायक था। मतदान के सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, एसएसपी प्रभाकर चौधरी के अलावा बरेली जोन एडीजी अविनाश चंद्र ने भी मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

सोमवार को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक आठों ब्लाकों के 2437 मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लगी थीं। जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, ग्राम प्रधान सदस्य के अलावा क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान केंद्रों में सुबह भीड़ बहुत थी। लेकिन मतदान कर्मियों को मतदान चालू कराने में समय लग गया। शाम छह बजे तक जितने भी मतदाता मतदान केंद्रों में पहुंचे, सभी के वोट डलवाए गए। रात लगभग आठ बजे तक मतदान चलता रहा। मतदान के बाद सभी पीठासीन अधिकारियों ने एजेंटों के सामने मतपेटियों को सील किया और मतगणना केंद्रों में बनाए गए स्ट्रांग रूम में जमा कराया। प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी यशवंत सिंह ने बताया कि चुनाव के दौरान कोई बड़ी घटना नहीं हुई है। चुनाव पूरी तरह शांतिपपूर्वक सम्पन्न हो गया।

चुनाव मैदान में 21458 प्रत्याशी
ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत, ग्राम पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य पद के लिए कुल 21458 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इन उम्मीदारों के भाग्य का फैसला 2 मई को होगा। प्रशासन की तरफ से जनपद को 17 जोन और 210 सेक्टरों में बांटा गया। 10065 पदों के लिए 875 मतदान केंद्र बनाए गए थे, जहां कुल 2373388 मतदाताओं ने वोट डाले।

संबंधित समाचार