काशीपुर: बिना मास्क घूम रहे 50 लोगों के काटे चालान
काशीपुर,अमृत विचार। देश में लगातार कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं और सरकार सभी से सतर्कता बरतने की बात कर रही है। वहीं काशीपुर शहर में लोग कोरोना के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। रविवार को साप्ताहिक लॉकडाउन के बावजूद लोगों ने घरों से बाहर निकलकर नियमों का उल्लंघन किया। पुलिस ने सख्ती …
काशीपुर,अमृत विचार। देश में लगातार कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं और सरकार सभी से सतर्कता बरतने की बात कर रही है। वहीं काशीपुर शहर में लोग कोरोना के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। रविवार को साप्ताहिक लॉकडाउन के बावजूद लोगों ने घरों से बाहर निकलकर नियमों का उल्लंघन किया।
पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए शाम तक बिना मास्क के 50 लोगों के चालान काटे। वहीं पुलिस ने उनसे 5000 रुपये का जुर्माना वसूल किया। पुलिस का फोकस मास्क न पहनने वालों पर रहा।
इस दौरान पुलिस ने बिना मास्क के घूम रहे लोगों सहित गली मोहल्लों की दुकानों में भीड़ जमा होने पर चालान काटे गए। वहीं, कोविड दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी। प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को सामाजिक दूरी का पालन करने, घरों से बेवजह बाहर नहीं निकलने, घर से बाहर मास्क पहनने व दुकानों में भीड़ जमा नहीं करने की चेतावनी दी।
ऐसा नहीं करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। एसआई बीना पपोला ने बताया कि अभियान में और सख्ती की जाएगी, इसलिए सभी लोग व्यक्तिगत जिम्मेदारी को समझते हुए मास्क का प्रयोग जरूर करें।
पुलिस ने आधा दर्जन लोगों के काटे चालान
काशीपुर। कोतवाली पुलिस ने 81 पुलिस एक्ट के तहत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए उनसे हजारों रुपये का जुर्माना वसूला।
महिला दरोगा बीना पपोला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शहर में अभियान चलाकर आधा दर्जन लोगों के खिलाफ 81 पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाही करते हुए उनसे 2700 रुपये का जुर्माना वसूल किया।
