रामपुर जिला अस्पताल के चार डाक्टर व पांच नर्स कोरोना संक्रमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। जिला अस्पताल के चार डाक्टर एवं पांच नर्स कोरोना संक्रमित हो गए हैं। जिससे अस्पताल में डाक्टरों का टोटा हो गया है। डाक्टरों के नहीं होने से मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोरोना की मार से मरीज और डाक्टर दोनों ही जूझ रहे हैं। रामपुर में कोरोना …

रामपुर, अमृत विचार। जिला अस्पताल के चार डाक्टर एवं पांच नर्स कोरोना संक्रमित हो गए हैं। जिससे अस्पताल में डाक्टरों का टोटा हो गया है। डाक्टरों के नहीं होने से मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कोरोना की मार से मरीज और डाक्टर दोनों ही जूझ रहे हैं। रामपुर में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है इससे अस्पताल के डाक्टर और नर्स भी अछूते नहीं हैं। जिला अस्पताल के चार डाक्टर कोरोना संक्रमित हो गए हैं। जबकि, पांच नर्स कोरोना संक्रमित हैं जिससे अस्पताल में डाक्टरों का टोटा हो गया है। जिला अस्पताल में गिने-चुने डाक्टर बचे हैं।

सीएमएस डा. राकेश मित्तल ने बताया कि कोरोना की चपेट में आने के कारण संक्रमित डाक्टरों को क्वारंटीन कराया गया है और उनका इलाज कराया जा रहा है। डा. टीपी सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल के फिजीशियन डा. मोहम्मद अशरफ, डा. विजय कुमार, डा. मुकुटलाल और डा. शमीम अहमद समेत पांच नर्से कोरोना संक्रमित हो गए हैं।

संबंधित समाचार