बरेली: परचम कुशाई से उर्स ए नासरी का आगाज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। कोरोना काल के बीच 116वें उर्स-ए-नासरी का आगाज सीमित लोगों की मौजूदगी में बड़ी ही सादगी के साथ नमाजेफजर तिलावत-ए-कुरआन-ए-पाक से हुआ। नौमहला मस्जिद के इमाम मुफ्ती अब्दुल बाकी फातिहा की रस्म अदा की। सिविल लाइंस की नौमहला स्थित दरगाह नासिर मियां पर सोमवार सुबह से ही गुलपोशी व चादरपोशी की रस्म अदायगी …

बरेली,अमृत विचार। कोरोना काल के बीच 116वें उर्स-ए-नासरी का आगाज सीमित लोगों की मौजूदगी में बड़ी ही सादगी के साथ नमाजेफजर तिलावत-ए-कुरआन-ए-पाक से हुआ। नौमहला मस्जिद के इमाम मुफ्ती अब्दुल बाकी फातिहा की रस्म अदा की।

सिविल लाइंस की नौमहला स्थित दरगाह नासिर मियां पर सोमवार सुबह से ही गुलपोशी व चादरपोशी की रस्म अदायगी की गई। असर और मगरिब की नमाज के बीच साबिर-ए-पाक के कुल शरीफ रस्म अदा की गई। सज्जादानशीन ख्वाजा सुल्तान अहमद चिश्ती साबरी नासरी ने देश-दुनिया के हालात सुधरने के लिये दुआ की।

दरगाह नासिर मियां के खादिम सूफी वसीम मियां साबरी ने अकीदतमंदों से अपील करते हुए कहा कि उर्स के कार्यक्रम घरों पर ही अदा करें और दुआ मांगें। दरगाह पर कोविड-19 के नियमों को ध्यान में रखते हुए केवल उर्स की रस्म अदा की जाएगी। इस मौके पर समाजसेवी पम्मी खान वारसी, शाहिद रजा नूरी, फहीम यार खां, सरवत नासरी, साबिर सुल्तानी, आलिम,शाहिद मियां साबरी, हनीफ खान, सलीम साबरी मौजूद रहे। 27 अप्रैल को सुबह साढ़े 11 बजे नासिर मियां के कुल शरीफ की रस्म अदा की जाएगी।

संबंधित समाचार