मलाइका अरोड़ा ने वीडियो शेयर कर फैंस को बताया ग्लोइंग स्किन का राज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने अपने प्रशंसकों को फिट रहने के लिये टिप्स बताये हैं। मलाइका अरोड़ा फिटनेस को लेकर बहुत एक्टिव रहती हैं। मलाइका अक्सर योग टिप्स अपने फैंस के साथ शेयर करती हैं। इस बार मलाइका ने त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाने के लिए योगासान बताए हैं। मलाइका ने सर्वासन के बारे …

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने अपने प्रशंसकों को फिट रहने के लिये टिप्स बताये हैं। मलाइका अरोड़ा फिटनेस को लेकर बहुत एक्टिव रहती हैं। मलाइका अक्सर योग टिप्स अपने फैंस के साथ शेयर करती हैं। इस बार मलाइका ने त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाने के लिए योगासान बताए हैं।

मलाइका ने सर्वासन के बारे में बताया कि यह आसन रक्त को आपके चेहरे की तरफ रेग्यूलेट करता है। इस तरह से आपकी स्कीन का टैक्सचर और क्वालिटी इंप्रूव होती है। इससे आपके कंधे और पीठ की स्ट्रैंथ भी मजबूत होती है। मलाइका ने हलासन के बारे में बताया कि इस आसन से आपका तनाव दूर होता है। दिमाग शांत होता है और आपकी पाचन प्रक्रिया अच्छी होती है। इससे आपकी त्वचा पर आश्चर्यजनक प्रभाव पड़ता है।

उन्होंने त्रिकोणआसन के बारे में बताया कि यह आसन आपके सीने और कंधों को खोल देता है। इस आसन से सीना खुलता है जिससे स्कीन की तरफ ताजा ऑक्सीजन सप्लाई होती है। इसके स्कीन का बेनेफिट होने के साथ, इससे आपकी टांगें, भुजाएं और जांघे भी शेप में आ जाती हैं।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव
गुजरात में बारिश का कहर: 38 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए, सेना और NDRF मोर्चे पर; कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात