रुद्रपुर: टीकाकरण कैंप में 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को लगी वैक्सीन
रुद्रपुर, अमृत विचार। कोरोना की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा बगवाड़ा स्थित गुरूद्वारे में कोरोना टीकाकरण कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोगो का टीकाकरण किया गया। इस दौरान विधायक ठुकराल ने कहा कि कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में सभी लोगों को पहले …
रुद्रपुर, अमृत विचार। कोरोना की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा बगवाड़ा स्थित गुरूद्वारे में कोरोना टीकाकरण कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोगो का टीकाकरण किया गया। इस दौरान विधायक ठुकराल ने कहा कि कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है।
ऐसे में सभी लोगों को पहले से अधिक सतर्क होने की जरूर है। कहा कि कोरोना की रोकथाम के लिए टीकाकरण अभियान को और तेज कर दिया गया है। पूर्व में वैक्सीन बुजुर्गों को निःशुल्क लगाई जा रही थी। अब इसे 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए निःशुल्क कर दिया गया है। अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण हो इसके लिए जगह जगह कैम्प लगाये जा रहे हैं।
इस अवसर पर दीपा जोशी, अंजलि, प्रिया जोशी, श्वेता, विरेंद्र सिंह सामंती, सुरमुख सिंह, जसविंदर सिंह, विक्रम सिंह, मनराज सिंह, बलविंदर सिंह, जसबीर सिंह, कुलविंदर सिंह आदि समेत तमाम लोग मौजूद थे।
