हल्द्वानी: कोरोना से मर रहे शवों के दाह संस्कार के लिए जिला प्रशासन ने तैनात किए नोडल अधिकारी
हल्द्वानी, अमृत विचार। जिला प्रशासन ने कोरोना संक्रमण से बढ़ रही मौतों के मद्देनजर शवों के अंतिम संस्कार के लिए जिला व तहसील स्तर पर नोडल अधिकारी नामित किए हैं। नैनीताल डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल उन्होंने बताया कि हल्द्वानी में दाह संस्कार के लिए घाटों का प्रबंधन का जिम्मा नगर निगम के मुख्य नगर आयुक्त …
हल्द्वानी, अमृत विचार। जिला प्रशासन ने कोरोना संक्रमण से बढ़ रही मौतों के मद्देनजर शवों के अंतिम संस्कार के लिए जिला व तहसील स्तर पर नोडल अधिकारी नामित किए हैं।
नैनीताल डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल उन्होंने बताया कि हल्द्वानी में दाह संस्कार के लिए घाटों का प्रबंधन का जिम्मा नगर निगम के मुख्य नगर आयुक्त चंद्र सिंह मर्तोलिया पर रहेगा। मर्तोलिया नोडल अधिकारी होंगे। जबकि बाकी नगर पालिका, परिषद और पंचायतों के ईओ सहायक नोडल अधिकारी होंगे। उन्होंने बताया कि ये अधिकारी शमशान घाटों के इंतजाम के संग ही दाह संस्कार के लिए वन निगम के साथ समन्वय कर लकड़ी का इंतजाम करेंगे। एक कार्य योजना बनाएंगे ताकि आपात स्थिति में असुविधा नहीं हो।
नोडल व सहायक नोडल अधिकारी समन्वय कर अपने-अपने कार्यक्षेत्रों में लकड़ी आदि समुचित इंतजाम कराएंगे। घाटों में हो रहे बॉयो मेडिकल और नॉन मेडिकल बॉयो वेस्ट का निस्तारण का भी जिम्मा इन पर रहेगा। उन्होंने सभी अधिकारियों से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
