आज का राशिफल | 28 अप्रैल, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि आज पुराना मुद्दा दोबारा उभरने से दबाव में आ सकते हैं। आपका गुस्सा आपसी संबंधों को परेशान कर सकता है। अपने खानपान को संयमित रखें। परेशान होने के बजाय आपको आज आराम ज्यादा करना चाहिये। वृष राशि आज बैंकिंग और फाइनेंस से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है। ऑफिस में आपको …

मेष राशि

आज पुराना मुद्दा दोबारा उभरने से दबाव में आ सकते हैं। आपका गुस्सा आपसी संबंधों को परेशान कर सकता है। अपने खानपान को संयमित रखें। परेशान होने के बजाय आपको आज आराम ज्यादा करना चाहिये।

वृष राशि

आज बैंकिंग और फाइनेंस से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है। ऑफिस में आपको कोई बड़ा प्रोजेक्ट्स मिल सकता है। समाज में आपकी छवि सुधरेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको मिलेगा।

मिथुन राशि

आज सांसारिक भोग विलास का पर्याप्त आनन्द आयेंगे। किसी प्रिय मित्र की आपको मदद करनी पड़ेगी। युवा लोगों को अपने करियर को लेकर महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं। अपने मन को शान्त रखें।

कर्क राशि

आज प्रेम सम्बन्धों को पर्याप्त समय दें। अपनी स्वास्थ्य समस्याओं को हल्के में न लें। छोटे बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दें। बाहर निकलने से बचें और संक्रामक बीमारी के प्रति गम्भीरता रखें। मधुर संगीत का आनन्द ले सकते हैं।

सिंह राशि

आज सरकारी सेवा से जुड़े लोगों को धैर्य और शान्ति से काम करना चाहिये। थकान की वजह से कमजोरी हो सकती है। गहरी सांसों वाले प्राणायाम जैसे अनुलोम, विलोम और कपालभाति अवश्य करें।

कन्या राशि

आज तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छी सफलता मिल सकती है। आप चतुराई से किसी भी कठिन समझे जाने वाले काम को आसानी से कर लेंगे। आर्थिक परेशानियां काफी हद तक दूर हो जायेगी।

तुला राशि

आज लोगों के बीच आप आदर के पात्र बने रहेंगे। विवाह जैसे किसी मांगलिक उत्सव की योजना बन सकती है। घर के सदस्यों के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। ऑफिस में आपके सुझावों को काफी उपयुक्त माना जायेगा।

वृश्चिक राशि

आज लोगों के बीच आप आदर के पात्र बने रहेंगे। विवाह जैसे किसी मांगलिक उत्सव की योजना बन सकती है। घर के सदस्यों के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। ऑफिस में आपके सुझावों को काफी उपयुक्त माना जायेगा।

धनु राशि

आज अधीनस्थ कर्मचारियों से मनमुटाव हो सकता है। बिना विचार किये आपको बड़े आर्थिक सौदे नहीं करने चाहिये। मशीनरी आदि में कुछ रुकावट हो सकती है। समय के अनुसार अपने स्वभाव में बदलाव कर सकते हैं।

मकर राशि

आज पैतृक धन सम्पत्ति प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। घर से काफी जुड़े हुए रहेंगे। काम को समय पर पूरा करने का दबाव रहेगा। लेकिन आप उस दबाव में और अच्छा प्रदर्शन करेंगे। और आप काफी सन्तुष्ट भी रहेंगे।

कुंभ राशि

आज सभी कार्य आपके अनुसार ही होंगे। व्यापार व्यवसाय में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। आपके चेहरे में मुस्कान बनी रहेगी। महत्वपूर्ण कार्यों के लिये शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार रहेंगे। नव दंपति फैमिली प्लानिंग भी आज कर सकते हैं।

मीन राशि

आज अपने संसाधनों का सार्थक उपयोग करेंगे। वकीलों को आज पुराने केसों को उठाना पड़ सकता है। विवाहेत्तर सम्बन्धों से आपको दूरी बनानी चाहिये। परोपकार के कार्यों में धन खर्च कर सकते हैं।