खटीमा: नहीं थम रहा है कोरोना से मौत का आकड़ा, तीन संक्रमितों की मौत
खटीमा, अमृत विचार। सीमांत क्षेत्र में कोरोना से जंग लड़ते तीन और संक्रमित ने निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। तीनों संक्रमित का प्रशासन ने श्मशान घाट में नियत स्थान पर अंतिम संस्कार कराया। जबकि क्षेत्र में 34 घण्टे में फिर 74 कोरोना संक्रमित मिले। नागरिक अस्पताल में संक्रमित मरीजों का इलाज के लिए आने …
खटीमा, अमृत विचार। सीमांत क्षेत्र में कोरोना से जंग लड़ते तीन और संक्रमित ने निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। तीनों संक्रमित का प्रशासन ने श्मशान घाट में नियत स्थान पर अंतिम संस्कार कराया। जबकि क्षेत्र में 34 घण्टे में फिर 74 कोरोना संक्रमित मिले। नागरिक अस्पताल में संक्रमित मरीजों का इलाज के लिए आने का सुबह से क्रम जारी रहा। स्वास्थ्य टीमें संक्रमितों को होम आइसोलेट करने में जुटी रहीं।
कुछ दिन से कोरोना की दूसरी लहर में क्षेत्र में संक्रमितों के मौत के मामले सामने आ रहे हैं। प्रशासन अब झनकईया जंगल के बजाय लोहियाहेड रोड स्थित श्मशान में जगह चयनित कर अंत्येष्टि करा रहा है। बुधवार को तीन-तीन कोरोना से मृतकों का प्रशासन ने अंत्येष्टि कराई। नागरिक अस्पताल के कोविड प्रभारी डॉ.वीपी सिंह ने बताया कि मंगलवार की देर रात एक निजी अस्पताल में चकरपुर क्षेत्र निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।
जबकि बुधवार को निजी अस्पताल में ही टनकपुर निवासी 49 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति व झनकट निवासी 70 वर्षीय व्यक्ति ने भी दम तोड़ दिया। तीनों मृतकों का कोविड गाइड लाइन के अनुसार अंतिम संस्कार कराया गया। इधर, मंगलवार की रात 24 अप्रैल के सैम्पल की जांच रिपोर्ट में 74 संक्रमित मिले। स्वास्थ्य टीमें संक्रमितों को होम आइसोलेट करने व उनके सम्पर्क में आए लोगों के सैम्पल लेने में जुटी रहीं।
