बरेली: एसओजी बताकर चार लोगों ने कसाई से वसूले 2.50 लाख
बरेली, अमृत विचार। एसओजी का बताकर चार बदमाश एक कसाई की दुकान पर पहुंचे और गौ-मांस बेचने का आरोप लगाकर उससे 2.50 लाख रुपये की मांग की। इसके बाद वह लोग कसाई से रकम वसूलने के बाद वहां से चले गए। इस दौरान मठ चौकी पुलिस को इसकी जानकारी दी गई लेकिन पुलिस ने वहां …
बरेली, अमृत विचार। एसओजी का बताकर चार बदमाश एक कसाई की दुकान पर पहुंचे और गौ-मांस बेचने का आरोप लगाकर उससे 2.50 लाख रुपये की मांग की। इसके बाद वह लोग कसाई से रकम वसूलने के बाद वहां से चले गए। इस दौरान मठ चौकी पुलिस को इसकी जानकारी दी गई लेकिन पुलिस ने वहां आने से इनकार कर दिया।
कोतवाली के मठ क्षेत्र में एक कसाई गौ-मांस बेचने के लिए जाना जाता है। सोमवार की दोपहर में उसकी दुकान पर चार लोग एक स्कूटी व बाइक से पहुंचे। उनमें से दो लोगों ने वर्दी पहन रखी थी। उन चारों के पास में पिस्टल थी। चारों ने कसाई को धमकाते हुए बताया कि वह एसओजी से आए हैं। वह उसे कोतवाली लेकर जाएंगे। यदि उसे बचना है तो 2.50 लाख रुपये देने होंगे। इसके बाद कसाई ने उन्हें रकम दे दी। इस बीच लोगों ने मठ चौकी पुलिस को फोन करके इसकी सूचना दी, लेकिन पुलिस वहां पर नहीं पहुंची।
रुपये लेने के बाद वर्दी पहने दोनों लोगों ने कुछ आगे जाकर अपनी वर्दी उतारी और फिर वर्दी स्कूटी में रखकर फरार हो गए। इंस्पेक्टर कोतवाली को इसकी सूचना दी गई लेकिन अब तक उन चारों का कोई सुराग नहीं लग सका है। न ही कसाई ने पुलिस से इसकी शिकायत की है।
