मुरादाबाद : नहीं थम रहा कोरोना से मौत का सिलसिला, 8 लोगों ने तोड़ा दम, सीएमओ सहित 1059 संक्रमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण के प्रकोप से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी सुरक्षित नहीं है। बुधवार को सीएमओ डा. एमसी गर्ग की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। जिले में 1059 लोग और संक्रमित मिले हैं। वहीं 667 ने कोरोना को मात भी दी है। सक्रिय सक्रिय मामलों की संख्या 7682 हो चुकी है। जिले …

मुरादाबाद, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण के प्रकोप से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी सुरक्षित नहीं है। बुधवार को सीएमओ डा. एमसी गर्ग की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। जिले में 1059 लोग और संक्रमित मिले हैं। वहीं 667 ने कोरोना को मात भी दी है। सक्रिय सक्रिय मामलों की संख्या 7682 हो चुकी है। जिले में 8 लोगों की मौत भी हो गई है।

कटघर व सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में दो महिला, मझोला व सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में दो अधेड़ व्यक्तियों की उपचार के दौरान मौत हो गई। जिले में जिन लोगों में इस वायरस की पुष्टि हुई है, उनमें शहर के लोगों की संख्या सबसे अधिक हैं। शहर में बुद्धि विहार, सिद्धार्थ नगर, मानसरोवर, सिविल लाइंस, खुशहालपुर, लाजपत नगर, आशियाना, जिगर कालोनी, चंद्र नगर, मंगूपुरा, गोविंद नगर, गांधी नगर, रामगंगा नगर, कटघर, प्रीत विहार, बसंतपुर, लाकड़ी फाजलपुर, मालवीय नगर, टाउनहाल, कोतवाली, चाऊ की बस्ती, लाइनपार, हरथला, आशियाना आदि क्षेत्रों में काफी संख्या में संक्रमित मिले हैं। सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि कोरोना संक्रमण तेजी के साथ बढ़ रहा है। इसकी रफ्तार को रोकने के लिए जरूरी है कि सभी जागरूक होकर नियमों का पालन करें। जो संक्रमित मिल रहे हैं, उन्हें आइसोलेट कराया जा रहा है। ज्यादातर लोग होम आइसोलेशन में हैं। उन्हें आरआरटी की ओर से चिकित्सा सुविधा दी जा रही है। साथ ही गंभीर मरीजों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

पुलिस कर्मी व उनके परिवार के कई सदस्य संक्रमित
पुलिस के जवान काफी संख्या में संक्रमित मिल रहे हैं। चिंता की बात यह है कि उनके संपर्क में आने से परिवार के सदस्य भी वायरस की चपेट में आ गए हैं। बुधवार को भी पुलिस लाइन में 33 कर्मी व उनके परिवार के सदस्यों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव मिली है। अधिकांश लोग होम आइसोलेट किए गए हैं। इसके साथ ही डीआईजी कार्यालय का एक कर्मचारी कोरोना की चपेट में मिला है। पीटीसी, जीआरपी का भी कर्मी संक्रमित मिला है। वहीं 23वीं वाहिनी की तीन महिला सहित चार जवान कोरोना संक्रमित मिले हैं।

सीएमओ के संक्रमित होने पर एडी हेल्थ को मिला चार्ज
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एमसी गर्ग के संक्रमित होने के बाद एडी हेल्थ डा. मनोज कुमार शुक्ला को चार्ज सौंपा गया है। उन्होंने सीएमओ कार्यालय पहुंचकर इस जिम्मेदारी को संभाला है। उन्होंने बताया की कोरोना संक्रमण के खिलाफ टीम बेहतर कार्य कर रही है। आगे और भी बेहतर का प्रयास है। कोशिश की जा रही है कि हर मरीज को इलाज मिले, इसके लिए अस्पतालों से भी संपर्क किया जा रहा है। गंभीर मरीज को भर्ती करने की कोशिश रहेगी।

दो बैंकों में एक दर्जन से अधिक संक्रमित
महामारी के बीच खुल रहे बैंकों में भी वायरस की दस्तक कम नहीं है। बुधवार को आई रिपोर्ट में दो बैंकों के एक दर्जन से अधिक कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। रिपोर्ट के अनुसार प्रथमा बैंक के 10 और कैनरा बैंक के चार कर्मचारी इसकी जद में मिले हैं।

संबंधित समाचार