आज का राशिफल | 29 अप्रैल, 2021
मेष राशि आज आपके जीवन जीने का तरीका बदल सकता है। किसी महत्वपूर्ण योजना पर विराम लगने की आशंका है। कार्यक्षेत्र में अव्यवस्था हो सकती है। उच्च अधिकारियों से मतभेद होने की आशंका है। सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही खतरनाक हो सकती है। वृष राशि आज भविष्य की योजनाओं में ध्यान केन्द्रित …
मेष राशि
आज आपके जीवन जीने का तरीका बदल सकता है। किसी महत्वपूर्ण योजना पर विराम लगने की आशंका है। कार्यक्षेत्र में अव्यवस्था हो सकती है। उच्च अधिकारियों से मतभेद होने की आशंका है। सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही खतरनाक हो सकती है।
वृष राशि
आज भविष्य की योजनाओं में ध्यान केन्द्रित कर पाएंगें। धैर्य और मेहनत के बल पर आपको सफलता मिलेगी। उच्च शिक्षा ले रहे विद्यार्थी काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा। दाम्पत्य जीवन में प्रेम भावना बढ़ेगी।
मिथुन राशि
आज आपका आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ रहेगा। अपना ई-मेल चेक करते रहें उसके माध्यम से आपको कोई अच्छी सूचना मिल सकती है। आपको कार्यक्षेत्र में अपेक्षा से बेहतर परिणाम मिलेगा। लोग आपसे काफी कुछ सीखने का प्रयास करेंगे।
कर्क राशि
आज विवाह योग्य युवाओं के प्रेम विवाह के प्रबल योग बन रहे हैं। मित्रों के साथ गंभीर विषयों पर चर्चा होगी। आपकी जीवन शैली में काफी बदलाव देखने को मिलेगा। छात्र नए विषयों के अध्ययन में रुचि ले सकते हैं।
सिंह राशि
आज सरकारी सेवा से जुड़े लोगों को धैर्य और शान्ति से काम करना चाहिए। थकान की वजह से कमजोरी हो सकती है। गहरी सांसों वाले प्राणायाम जैसे अनुलोम, विलोम और कपालभाति अवश्य करें। अधिकतर कार्यों को घर से ही संचालित करने का प्रयास करें।
कन्या राशि
आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ने के योग बन रहे हैं। आपके एक फोन से काफी महत्वपूर्ण काम हो जायेंगे। आप लोगों की मदद के लिये तैयार रहेंगे। संतान के व्यवहार से मन प्रसन्न होगा। रुके हुए कार्य अपने आप ही बन जाएंगे।
तुला राशि
आज वैवाहिक सुख का आनन्द उठाएंगे। गलत जानकारियों को प्रसारित करने से बचें। साझेदारों के प्रति अपना व्यवहार काफी अच्छा रखें। आपकी सुमधुर और विनम्र वाणी से लोग काफी आकर्षित रहेंगे। बचे हुए धन का कहीं निवेश कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि
आज परिजनों के साथ काफी महत्वपूर्णविषयों पर चर्चा करेंगे। उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। जॉब में काफी अनुकूलता रहने वाली है। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से निभाएंगे।
धनु राशि
आज कठोर शब्दों का चयन न करें। एकाग्रचित्त होकर के आपको अपना काम करना चाहिए। बेवजह की बातें तूल पकड़ सकती हैं। प्रेमी जन की काफी चिन्ता हो सकती है। छोटे लाभ के लिये बड़ा नुकसान कराने से बचें।
मकर राशि
आज किसी विशेषज्ञ से सलाह लेना आपके लिए काफी लाभकारी रहने वाला है। कारोबार में पहले की तुलना में कुछ बेहतरी आ सकती है। पुरानी गलतियों से सीखकर आगे बढ़ें। अपने व्यवहार में सदैव लचीलापन रखें।
कुंभ राशि
आज ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर काफी गंभीर रहेंगे। आय बढ़ाने के विकल्पों में आप काम करेंगे। घर के लोगों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। लोग आपसे सलाह और विचार-विमर्श लेकर मानसिक शान्ति महसूस करेंगे।
मीन राशि
आज सकारात्मक विचारों का आपके ऊपर प्रभाव रहेगा। कार्यालय के बाहर की गतिविधियों में ज्यादा ध्यान न दें। अधिकतर काम भागदौड़ करके पूरे हो जाएंगे। विरोधी पक्ष पर आप भारी पड़ेंगे।
