रुद्रपुर: ऊधमसिंह नगर जिले में 11 लोगो की कोरोना से मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। कोरोना महामारी से जिले में 11 लोगो की मौत हो गयी। लगातार हो रही मौत लोगो से अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। जिले में गुरुवार को कोरोना से 11 की मौत हुई है। जिले में कोरोना संक्रमितों की मौत का सिलसिला लगातार जारी है। कोरोना मृतकों में 9 पुरुष और दो …

रुद्रपुर, अमृत विचार। कोरोना महामारी से जिले में 11 लोगो की मौत हो गयी। लगातार हो रही मौत लोगो से अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। जिले में गुरुवार को कोरोना से 11 की मौत हुई है। जिले में कोरोना संक्रमितों की मौत का सिलसिला लगातार जारी है। कोरोना मृतकों में 9 पुरुष और दो महिलाएं बताई गई है।

जिला चिकित्सा अधिकारी कार्यालय कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के मुताबिक रूद्रपुर के जिला अस्पताल से दो, गौतम अस्पताल से एक और मेडिसिसटी से तीन, काशीपुर के संजीवनी से दो, उजाला में एक और केवीआर में दो लोगो की मौत हुई है। अपर जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ हरेंद्र मलिक ने बताया कि जिले भर में जांच की संख्या में वृद्धि के साथ प्रतिदिन 6 हज़ार से ज्यादा लोगो का टीकाकरण किया जा रहा है। साथ ही मृत्यु दर को कम करने के लिए विभाग द्वारा तमाम तरह के प्रयास भी किये जा रहे है।

संबंधित समाचार