आज का राशिफल | 30 अप्रैल, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि आज आपके सभी काम बनते हुए नजर आएंगे। उलझनों के बाद आप मामलों को सुलझा लेंगे। मेडिकल के छात्रों को कुछ नया सीखने को मिलेगा। जीवनसाथी से मन की बातें शेयर करेंगे। काम की शुरुआत करने से पहले उसकी तैयारी कर लें। वृष राशि आज बाहर का तला-हुआ भोजन करने से बचना चाहिए। …

मेष राशि

आज आपके सभी काम बनते हुए नजर आएंगे। उलझनों के बाद आप मामलों को सुलझा लेंगे। मेडिकल के छात्रों को कुछ नया सीखने को मिलेगा। जीवनसाथी से मन की बातें शेयर करेंगे। काम की शुरुआत करने से पहले उसकी तैयारी कर लें।

वृष राशि

आज बाहर का तला-हुआ भोजन करने से बचना चाहिए। मन में बेचैनी रहेगी। इसके कारण शारीरिक ऊर्जा में कमी हो सकती है। आलस्य और प्रमाद से बचने की आवश्यकता है। मित्रों के साथ बेवजह विवादों में न उलझें।

मिथुन राशि

आज नए व्यक्ति के आने से जीवन में खुशहाली आएगी। आपके दिमाग में कोई अच्छा आइडिया आ सकता है। धन लाभ की प्रबल सम्भावनाएं हैं। कृषि कार्य से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत शुभ रहने वाला है। सरकार से आपको सम्मान मिल सकता है।

कर्क राशि

आज परिवार में शुभ मांगलिक कार्यक्रम की योजना बना सकते हैं। अपने मस्तिष्क में बहुत सारी योजनाएं चलती रहेंगी। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपको कर्ज लेना पड़ सकता है। कार्यालय में आपके अनुकूल वातावरण रहेगा।

सिंह राशि

आज किसी देवस्थान की यात्रा कर सकते हैं। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपको अचानक से किसी यात्रा में जाना पड़ सकता है। सार्वजनिक क्षेत्रों में घूमने से बचें। भागदौड़ के कारण बदनदर्द होगा।

कन्या राशि

आज विदेश में पढ़ाई कर रहे लोगों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। आपकी शिष्टता और व्यवहार का लोग उपहास उड़ाएंगे। आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। भाग्य भरोसे कोई काम न छोड़ें।

तुला राशि

आज धन से संबंधित कोई बड़ा कार्य आप कर लेंगे। परिवार और आसपास के लोग आप पर गर्व करेंगे। शासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करें। फोन पर से आपको काफी शुभ सूचना मिल सकती है।

वृश्चिक राशि

आज व्यापार को लेकर परेशान होना पड़ेगा। मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। रक्तचाप के रोगियों को गुस्सा नहीं करना चाहिये। जीवनसाथी पर भरोसा बनाये रखें। रचनात्मक कार्यों में आप रुचि लेंगे।

धनु राशि

आज ऑफिस में आपका व्यवहार बहुत ही अच्छा रहेगा। पुराने रोगों से आपको मुक्ति मिलेगी। शत्रु आपके सामने नतमस्तक रहेंगे। अनावश्यक खर्चों को टालना आपके लिये काफी जरूरी है।

मकर राशि

आज भावनात्मक निर्णय लेने से आपको बचना चाहिए। किसी विवाद में उलझ सकते हैं। दोपहर के बाद आपके कार्यों में विलम्ब होने की सम्भावना है। कष्ट और चिन्ता के वातावरण से मन व्यथित होगा। किसी पर भी ज्यादा निर्भर न रहें।

कुंभ राशि

आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सोचे हुए कार्य भी समय से पूरे हो जाएंगे। परिवार के साथ मूवी देखने का प्लान बनाएंगे। आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही अच्छी रहेगी। नई तकनीक को सीखने का प्रयास करेंगे। लोग आपसे आकर्षित रहेंगे।

मीन राशि

आज दूसरों के लिये आप देवदूत बनकर उभरेंगे। परिवार के बच्चों के साथ समय बिताएंगे। आपके मृदु व्यवहार से लोग प्रसन्न रहेंगे। मित्र आपका काफी सहयोग करेंगे। सीनियर्स के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।