बरेली: कोरोना संक्रमण की वजह से 20 ट्रेनें रद्द

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण के प्रसार की वजह से ट्रेनों का संचालन भी मुश्किल में पड़ गया है। एक तरफ यात्रियों की कमी से रेलवे को लगातार घाटा हो रहा है तो दूसरी ओर रेल कर्मचारी व उनके परिवार संक्रमित हो रहे हैं। कई कर्मचारियों की मौत भी हो चुकी है। इस कारण रेलवे …

बरेली, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण के प्रसार की वजह से ट्रेनों का संचालन भी मुश्किल में पड़ गया है। एक तरफ यात्रियों की कमी से रेलवे को लगातार घाटा हो रहा है तो दूसरी ओर रेल कर्मचारी व उनके परिवार संक्रमित हो रहे हैं। कई कर्मचारियों की मौत भी हो चुकी है। इस कारण रेलवे ने ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है। सबसे पहले सेंट्रल रेलवे ने अपनी कई ट्रेनों को रद्द किया। इसके बाद पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल और मुरादाबाद मंडल ने कुल 20 ट्रेनों को रद्द कर दिया। सभी ट्रेनें 30 अप्रैल शुक्रवार से अगले आदेश तक रद्द रहेंगीं।

इन ट्रेनों को किया गया रद्द
ट्रेन नंबर कहां से कहां तक
05043 लखनऊ से काठगोदाम
05044 काठगोदाम से लखनऊ
02091 देहरादून से काठगोदाम
02092 काठागोदाम से देहरादून
05059 लालकुआं से आनन्द विहार टर्मिनल
05060 आनन्द विहार टर्मिनल से लालकुआं
05037 कानपुर अनवरगंज से कासगंज
05038 कासगंज से कानपुर अनवरगंज
05039 कानपुर अनवरगंज से कासगंज
05040 कासगंज से कानपुर अनवरगंज
05331 काठगोदाम से मुरादाबाद
05332 मुरादाबाद से काठगोदाम
05353 मुरादाबाद से काशीपुर
05354 काशीपुर से मुरादाबाद
05333 रामनगर से मुरादाबाद
05334 मुरादाबाद से रामनगर
05339 बरेली सिटी से पीलीभीत
05340 पीलीभीत से बरेली सिटी
05341 पीलीभीत से टनकपुर
05342 टनकपुर से पीलीभीत

नोट::: यह सभी ट्रेनें 30 अप्रैल से अगले आदेश तक के लिए निरस्त कर दी गई है।

संबंधित समाचार